Jabalpur News: ‘जबलपुर कितना हो रहा स्मार्ट’, जानने सुबह से निकले कलेक्टर, मातहत कर्मचारी सोते रहे
देश में स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में मप्र का जबलपुर शहर भी शामिल हैं। यहां चल रहे निर्माण विकास कार्यों की रफ़्तार और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिम्मेदार विभागों को कलेक्टर ने मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन जब अधिकारी टस से मस नहीं हुए, तो कलेक्टर सुबह से खुद अकेले फील्ड पर निकल पड़े। यह पता चलते ही मातहत विभागों में हड़कंप मच गया फिर अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे।

जरा हम भी देखे कितना स्मार्ट हो रहा जबलपुर
जबलपुर में निर्माण विकास कार्य तो चल रहे है, लेकिन शहर की रंगत कितनी बदल रही है, यह जानने सुबह से कलेक्टर अकेले निकल पड़े। सुबह उठते ही कलेक्टर साहब अकेले अपनी गाड़ी से दनदनाते हुए उन जगहों पर पहुंचे जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य चल रहे हैं। कुछ देर वह खुद अकेले ही बारीकी से निरीक्षण करते रहे, बाद में यह खबर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तक पहुंच गई।
Recommended Video

स्मार्ट सिटी फेस टू प्रोजेक्ट का निरीक्षण
शहर के राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम भी पहुंचे। यहां मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फेस-2 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से इस परियोजना के हर पहलू पर विस्तार से जानकारी ली। कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिये। स्मार्ट सिटी द्वारा नागपुर और भोपाल रोड से मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओव्हर को सीधे कनेक्ट करने एलआईसी से अंधमूक बायपास तक की सड़क के शुरू किये गये निर्माण कार्य में जहां शिकायते मिल रही थी, उस संबंध में संबंधित निर्माण एजेंसी को अधूरा कार्य जल्द पूरा करने कहा हैं।

कई अधिकारियों को लगाईं फटकार
एंट्री प्वाइंट्स को खूबसूरत बनाने की स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना शामिल है। इसके तहत विकास और सौंदर्यीकरण के लिये जो प्लान बनाया गया है, उसके मुताबिक कई स्थानों पर निर्माण में हीलाहवाली की जा रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाईं। नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत को ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने कहा गया है।

Click it and Unblock the Notifications