Jabalpur में पिकनिक जा रही बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, नरसिंहपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत
Jabalpur school bus caught fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर और नरसिंहपुर में रविवार को अलग-अलग दो बस हादसे हुए। जबलपुर में पिकनिक पर जा रही बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लग गई तो वहीं नरसिंहपुर में यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई।
पहला हादसा जबलपुर में सुबह के वक्त हुआ। यहां स्कूल बस पिकनिक के लिए डुमना नेचर रिजर्व जा रही थी। चलती बस में अचानक इंजन में तेज धुंआ निकलने लगा फिर आग लग गई। थोड़ी देर में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
बताया गया कि हादसे वाली बस में एकीकृत बिनैकी स्कूल करमेता रोड के बच्चे सवार थे। अग्नि दुर्घटना होते ही बच्चों को फौरन बस से सुरक्षित उतरवाया गया। दमकल विभाग के पहुंचने पर बस में लगी आग को बुझाया गया। इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे। बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

इसके बाद दूसरा बड़ा हादसा पड़ोसी नरसिंहपुर जिले में हुआ। यहां यात्रियों के भरी बस बरमान से नरसिंहपुर आ रही थी। तभी बीच रास्ते में अनियंत्रित हुई और बस पलट गई। घटना में करीब दो दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जबकि एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जैसे ही बस हादसा हुआ, उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू हुआ। एंबुलेंस से घायल यात्रियों को इलाज के जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हैं। तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। दोनों ही बस दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। बस फिटनेस की भी जांच की जा रही है। जबलपुर के मामले में अभिभावकों ने आक्रोश जताया। उनका कहना था कि छोटे बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन खिलवाड़ करने आमादा हैं। बस में आग बुझाने के इंतजाम भी नदारत रहे।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications