Jabalpur के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के खिलाफ एक और केस दर्ज, गवाह को धमकाने का आरोप
मध्य प्रदेश में भी सरकार हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुंडों की कमर तोड़ने में जुटी हैं। जबलपुर का कुख्यात बदमाश रज्जाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पुलिस रिमांड के दौरान भी उसने एक गवाह को जान से मारने की धमकी दी।

Jabalpur's history-sheeter crook Abdul Razzaq: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक के खिलाफ पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। पुलिस ने एक फर्जी फर्म बनाने और गवाह को धमकाने के मामले में उसे रिमांड पर लिया था। अन्य कई गंभीर मामलों में उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जबलपुर समेत आसपास के जिलों की पुलिस के लिए हमेशा सिर दर्द बने रहने वाले अब्दुल रज्जाक की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। कई मामलों में जेल में बंद रज्जाक को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया था। इंस्टीटयूट ऑफ़ मेडिकल के नाम से बनाई गई फर्जी फर्म और एक गवाह को धमकाने के मामले में पुलिस ने पूछताछ की। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जब उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में रज्जाक को प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले शहर का ही अंकित मिश्रा दिखा। जिसे वह धमकाने लगा और पुराने मामले में रिपोर्ट वापस लेने की बात कही।

आरोपी की धमकी से घबराए अंकित मिश्रा ने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक रज्जाक ने उसे और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी हैं। ओमती पुलिस ने रज्जाक के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया हैं। आपको बता दें कि रज्जाक के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और बमबाजी समेत कई मामले दर्ज है। कुछ महीने पहले उसके अवैध कब्जों पर भी बुलडोजर चला था। उसके बेटे सरताज के खिलाफ भी कई केस दर्ज है। रसूक और गुंडागर्दी के दम पर रज्जाक ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अपना वर्चस्व बनाकर रखा था। तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के कार्यकाल में उसके घर पर दबिश दी गई। तो घातक अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। उसके बाद कई गुर्गे भी पकड़े गए।












Click it and Unblock the Notifications