Jabalpur News: बीजेपी प्रत्याशी की जनचौपाल में बवाल, जबलपुर पश्चिम में कांग्रेस पर गुंडागर्दी के आरोप
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में राहुल गांधी की सभा के एक दिन पहले हॉट सीट पश्चिम क्षेत्र में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल हुआ। बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह की जन चौपाल को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ। बीजेपी का आरोप हैं कि उनके प्रत्याशी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से बदसलूकी की गई।
बीजेपी उपाध्यक्ष अंजू भार्गव ने बताया कि हाथीताल रेलवे क्रोसिंग के पास जनचौपाल चल रही थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रत्याशी राकेश सिंह जैसे ही वहां से रवाना हुए, तभी आयोजन स्थल के नजदीक कुछ महिलाओं को कुछ लोगों को रोक लिया। फिर बीजेपी प्रत्याशी का नाम लेकर उन महिलाओं से आपत्तिजनक बातें की।
अंजू भार्गव का आरोप है जिन लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की उन्होंने गंदी-गंदी गालियाँ भी दी। मारपीट जैसे हालात बनते, उससे पहले ही राकेश सिंह के अन्य समर्थक मौके पर पहुंच गए और तत्वों को खदेड़ा। बीजेपी नेत्री ने इस घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी की साजिश करार दिया हैं।

वही आयोजन में शामिल बूथ कार्यकता अमरजीत कौर ने बताया कि बवाल के वक्त कांग्रेस प्रत्याशी के भाई गौरव भनोत भी पहुंच गए थे। बाद में जब पुलिस पहुंची तो सभी भाग खड़े हुए। बताया गया कि जिन महिलाओं के साथ ऐसे सलूक का आरोप लगा हैं, वह उसी क्षेत्र के पास बस्ती की रहने वाली हैं।
बीजेपी की ओर से इस मामले की पुलिस में भी शिकायत दी गई हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले में प्रतिक्रिया बाकी हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कह रही हैं। जांच में वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही हैं।
इधर बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह का कहना है कि पश्चिम क्षेत्र में बीजेपी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस बौखला गई हैं। उसे हार डर सता रहा हैं। इसी कारण बीजेपी के कार्यकर्मों में किसी भी तरह व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications