Jabalpur News: रिटायर आर्मी के जवान ने अपनी कनपटी पर ही कर लिया फायर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में आर्मी से रिटायर जवान ने अपने आप पर ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। कनपटी के पास गोली लगी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही हैं।
शहर के गोराबाजार थाना के एसआई गणेश तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम विजय कुमार है। जो जबलपुर बिलहरी क्षेत्र में रहता हैं। मूल रूप से वह रीवा जिले का रहने वाला हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब विजय घर पर अकेला था।
अचानक फायरिंग की तेज आवाज सुनकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। घर से बाहर निकलकर जब विजय को लोगों ने आवाज लगाईं तो किसी तरह की कोई आहट नहीं हुई। किसी तरह जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो विजय खून से लथपत जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा था।
इसके बाद लोगों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय को इलाज एक लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। विजय की हालत 24 घंटे बाद भी गंभीर बनी हुई हैं। रीवा जिले से उसके परिजन भी शहर पहुंच गए हैं।

एसआई तोमर ने बताया कि घटना स्थल के हालात देखकर स्पष्ट है कि विजय ने खुद अपने ऊपर फायर किया है। घटना स्थल पर बंदूक भी मिली। वह लायसेंसी हैं। उसी बंदूक से विजय ने फायर किया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में विस्तार से जांच की जा रही हैं।
इधर घायल के परिजन भी इस घटना से सन्न है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले विजय रीवा भी आया था। वह बहुत खुश था। उसने किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे उसने यह बड़ा आत्मघाती कदम उठाया? घर के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications