Jabalpur Rave Party:गांजा मिला तो खिड़की तोड़कर घुसे सबूत मिटाने, कई आए विदेश से पार्टी मनाने, अब लगा रहे जैक
एमपी के जबलपुर में एक फ़्लैट में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी मामले में अब सबूतों से छेड़छाड़ की भी कोशिश हो रही है। पुलिस ने मौके से गांजा भी बरामद किया। बताया गया कि पार्टी में शामिल कई युवक-युवती विदेश से आए थे।

Jabalpur Rave Party case:एमपी के जबलपुर में एक्सपोज हुई हाईप्रोफाइल रेव पार्टी के मामले में पुलिस ने मौके से गांजे की पुड़िया भी बरामद की हैं। बाबजूद इसके आरोपी और उनसे जुड़े खासमखास इसे रेव पार्टी मानने तैयार नहीं। दलील ऐसी दी जा रही है जैसे आधी रात तक तेज डीजे की आवाज में शराब के नशे में चूर होकर हुड़दंग नहीं, बल्कि कोई सत्संग हो रहा था। अब पूरे मामले के सबूतों को मिटाने की भी कोशिश हो रही है। छापे वाले अड्डे में खिड़की तोड़कर कुछ लोग घुसे और साक्ष्य भी मिटाए। पुलिस के मुताबिक कई युवक युवतियां विदेश से इस पार्टी में शामिल होने आए थे।

Recommended Video
जबलपुर में क्रिसमस की पार्टी के नाम पर कानून का मखौल उड़ाने वाली पार्टी हुई। सूत्र बताते है कि पुलिस के छापे के बाद पकड़े गए हाईप्रोफाइल लड़के लड़कियों से हड़कंप मचा हुआ है। दामन पर लग रहे दाग को मिटाने रसूक का हर लेवल पर इस्तेमाल हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अगली सुबह इसी अड्डे पर एक और कांड देखने को मिला। जिस फ़्लैट में पुलिस ने कार्रवाई की, वहां की खिड़की तोड़कर कुछ लोग मौके के सबूत मिटाने अंदर घुसे। पुलिस टीम मंगलवार की दोपहर जब दोबारा वहां पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस फ़्लैट से गांजा और मादक पदार्थ जैसी कई चीजों के बरामद होने का दावा भी कर रही है।

सीएसपी प्रतीक्षा राठौर के मुताबिक अब इस मामले में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पार्टी में शामिल कई युवक युवतियां विदेश से आए थे। फ़्लैट एक बुजुर्ग महिला के नाम पर है, वह अपने बेटे के साथ यूएस में रहते है। उनकी बेटी क्रिसमस पर जबलपुर आई थी। जिसने इस पार्टी का आयोजन किया था। शहर के बड़े घरानों से यह मामला जुड़ने के बाद पुलिस पर आगे और कोई कार्रवाई न करने का भारी दबाब भी पड़ रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications