Jabalpur News: यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे बेल्ट, काबू पाने पुलिस ने खदेड़ा
(Jabalpur News) रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी इन दिनों स्टूडेंट पॉलिटिक्स गुंडागर्दी में तब्दील होती जा रही हैं। अपने हित साधने के चक्कर में कई छात्र नेता गैंग बनाकर एक दूसरे पर हमला कर रहे है। ABVP और मप्र स्टूडेंट यूनियन के बीच कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों संगठनों के सदस्य आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि हालात पर काबू पाने पुलिस बल बुलाना पड़ा। समझाइश के बाबजूद जब दोनों पक्ष लड़ते दिखे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में इन दिनों छात्र राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। जिसकी वजह से आए दिन स्टूडेंट यूनियन के मेंबर मारपीट कर रहे है। गुरूवार को भी ऐसा ही माहौल बना जब कुलपति कपिलदेव मिश्र को ज्ञापन देकर निकल रहे ABVP छात्रों का मप्र स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों से विवाद हो गया। दोनों के बीच शुरू हुई तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ी कि एक दूसरे पर छात्रों ने लात घूंसे चलाना शुरू कर दिए। कुछ छात्रों ने बेल्ट से भी हमला करना शुरू दिया जिससे वहां मौजूद अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। समझाइश के बाबजूद जब ये नहीं माने तो उन्हें हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा गया।

पुलिस ने दोनों ही संगठन सदस्यों के खिलाफ अशांति फ़ैलाने और मारपीट का मामला दर्ज किया हैं। ABVP नेता सरवन सिंह ठाकुर का कहना था कि उनका संगठन बीकॉम सेकंड ईयर के पेपर को लेकर कुलपति से चर्चा करने आया था। उन्हें पर्चे के संबंध में कई समस्याएं बताई और जब बाहर निकले तो मप्र स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने उन पर लात -घूंसे चलाना शुरू कर दिए। वहीं मप्र स्टूडेंट यूनियन ने ABVP के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। संगठन के अभिषेक पांडे ने कहा कि उनका प्रतनिधि मंडल भी छात्रों की कई समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलने आया था। लेकिन ABVP यूनिवर्सिटी में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहती है और अन्य संगठनों से रंजिश रखती है। इसी वजह से उन पर हमला किया गया। दोनों छात्र संगठनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज की। कुछ छात्र घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़े-Politics: 'उमा भारती कुछ भी कर ले, ये सरकार खुद नशे में है..', नशाबंदी पर बोले कमलनाथ
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications