MP News: बर्खास्त एडीजे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, डेट ऑफ़ बर्थ में हेराफेरी का आरोप

जबलपुर, 07 सितंबर: मप्र दतिया के रहने वाले बर्खास्त ADJ राधेश्याम मढिया के खिलाफ जबलपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ हैं। उन पर आरोप है कि नौकरी पाने के लिए उन्होंने जन्म तारीख में हेराफेरी की। इसकी शिकायत हाईकोर्ट की में की गई थी। जांच शाखा द्वारा धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद कई धाराओं के तहत मढिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं।

fir

बर्खास्त एडीजे राधेश्याम मढिया पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए अपनी डेट ऑफ़ बर्थ में हेराफेरी की। कूट रचित दस्तावेजों के जरिए उन्होंने नौकरी हासिल की। जिसकी मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी विपिन चंद्र गुप्ता ने शिकायत की थी। मामले की सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की गई, तो शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद मढिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश जारी हुए है। उनके खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज होने का दावा किया जा रहा हैं।

कटनी में पोस्टिंग के वक्त हुए थे बर्खास्त
बताया जाता है कि साल 2003 में मढिया EDJ के पद पर नियुक्त हुए थे। उस दौरान नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जरुरी दस्तावेजों में जन्म तिथि के सर्टिफिकेट की जो प्रतिलिपि लगाईं गई उस पर आरोप लगे है। हाईकोर्ट में की गई शिकायत में बताया गया था कि मढिया की वास्तविक जन्मतिथि 10 फरवरी 1960 है, लेकिन उसकी जगह उन्होंने फरवरी 1966 उल्लेख करते हुए सर्विस रिकॉर्ड जमा किया। अपने कार्यकाल के दौरान वह विभिन्न जिलों में रहे। कटनी भी पदस्थापना रही और उन्हें 2022 में बर्खास्त कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+