Jabalpur News: बढ़ती ठंड के चलते बदल गया स्कूलों का टाइम, लेकिन जबलपुर का ये स्कूल मानने तैयार नहीं

Jabalpur News: एक ओर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने ठंड को देखते हुए सुबह नौ बजे या उसके बाद से स्‍कूल खाेलने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है, लेकिन इस आदेश को धत बताते हुए सत्‍य प्रकाश पब्लिक स्‍कूल ने नई समय सारणी बनाई है जिसमें सुबह 08:30 बजे से स्‍कूल खुलने का समय अंकित है।

तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया है। बता दें कि सुबह की पाली में संचालित जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान एवं मान्यता प्राप्त शालाओं का संचालन सुबह 9 बजे या उसके बाद से करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आइसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा।

Jabalpur-News-School-timings-changed-due-to

सुबह के समय पड़ रही ठंड के चलते भोपाल जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जबलपुर कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, जिले भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई और एमपी बोर्ड के स्कूलों का समय परिवर्तित रहेगा। आदेश तमाम स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इसलिए बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दिखाई दिया। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं के असर से बारिश का मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका असर पश्चिमी हिस्से में ज्यादा है। 30 नवंबर को सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचे गया है। जिससे जिले और जबलपुर संभाग के सभी जिलों में भी बारिश देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+