Jabalpur news: स्किल केपीटल बनाने नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर, जबलपुर में बोले राज्यमंत्री गौतम टेटवाल
Jabalpur news: तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल द्वारा जबलपुर प्रवास के दौरान शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर का निरीक्षण किया । इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
मंत्री टेटवाल ने निरीक्षण के दौरान एडीबी परियोजना के अंतर्गत निर्मित नवीन वर्कशॉप, प्रशासिक भवन, बालिका छात्रावास और संस्था परिसर का भ्रमण कर आईटीआई में प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक भी ली और विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार ललावत द्वारा संस्था में संचालित विभिन्न व्यवसायों, उपलब्ध उपकरणों, अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, कार्यरत तकनीकी एवं कार्यालीन स्टॉफ आदि की विस्तृत जानकारी दी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास मंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर स्किल कैपीटल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विजन एवं दिशा निर्देशानुसार संस्था में अध्ययनरत प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को समान रुप से रोजगार परख उत्कृष्ट कौशल प्रशिक्षण प्रदान करें तथा देश एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications