Jabalpur News: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की आमद, नार्वे से जबलपुर आई बुजुर्ग महिला कोरोना पाजिटिव, तलाश जारी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला के सेम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया हैं।

बुजुर्ग महिला ने सेम्प्लिंग के दौरान जो पता दिया, रिपोर्ट आने के बाद वह वहां नहीं मिली। इससे स्वास्थ्य महकमा और ज्यादा चिंतित हो गया हैं। महिला की तलाश की जा रही हैं। एयरपोर्ट और अन्य जगहों से भी महिला के सिलसिले में इनपुट लिए जा रहे हैं।

सीएमएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि महिला के संबंध में जानकारी लगने पर उसे उचित उपचार दिया जाएगा। इसके अलावा बतौर सतर्कता सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए है कि कोरोना लक्षण वाले मरीजों की बिना देर किए जांच करें। साथ ही उनके बारे में सही-स्पष्ट जानकारी विभाग को भी फॉरवर्ड की जाए।

 jabalpur-news-inflow-of-new-variant-of-corona-jn-1

मेडिकल के वायरोलाजी लैब में भी सैंपल की संख्या बढ़ गई हैं। कोरोना संक्रमण के एक मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। आम लोगों को कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करने कहा जा रहा हैं। जिला और मेडिकल अस्पताल में आइलोशन वार्ड तैयार करवा दिया गया हैं। जहां पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की आमद होते ही सरकारी असप्तालों में दवा और इलाज संबंधी अन्य इंतजाम पुख्ता करने कहा गया हैं। एक दिन पहले सीएम मोहन यादव ने भी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल के अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि पेईंग वार्ड को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया गया है। आवश्यक होने पर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+