Jabalpur News: ठंड का बढ़ता जा रहा कहर, सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे स्कूल, जबलपुर में कलेक्टर ने दिए निर्देश
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। ठंड कहर ढाने लगी है। स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर में कलेक्टर ने स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन किया हैं।
कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि जिले में सुबह की पाली में लगने वाले समस्त प्राइवेट और सरकारी स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद ही खुलेंगे। निर्देश का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

जबलपुर कलेक्टर ने सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी आदेश की अवहेलना न करें। जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा कलेक्टर ने तहसीलदार और एसडीएम को भी है निर्देश दिए हैं कि बच्चों के स्कूल के समय को लेकर निगरानी रखे।
जबलपुर समेत पूरे महाकौशल में बीते तीन दिन में पारा दस डिग्री के नीचे पहुंच गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के नीच रहा। मौसम विज्ञानी बीजू जोन के मुताबिक हिमालय में बर्फबारी और पाकिस्तान से रही हवाओं के कारण मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ हैं।
आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। इधर चिकित्सकों ने भी विशेष तौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को खासा ध्यान रखने कहा गया हैं। कोल्ड स्ट्रोक के इस मौसम में ज्यादा चांस होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications