Jabalpur news: रेल यात्रियों के खुशखबरी, जबलपुर-मदन महल-बीना समेत इन स्टेशनों पर स्थापित होंगे जनऔषधि केंद्र

Jabalpur news: रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों को सस्ती और उपयोगी दवाइयाँ रेल्वे स्टेशन पर ही उपलब्ध करने हेतु पायलट परियोजना लांच की थी। जिसके तहत कुछ रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया और कॉनकोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) स्थापित करने का फैसला लिया गया।

इन सेंटर्स का संचालन लाइसेंसधारक करेंगे। रेल मंत्रालय ने पायलट परियोजना के तहत 50 रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करेगा। जिसमें पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले राज्यों मध्य प्रदेश के रतलाम, मदन महल, बीना, नैनपुर और राजस्थान के सवाई माधोपुर, भगत की कोठी रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इस तरह पमरे के जबलपुर मण्डल में मदन महल, भोपाल मण्डल में बीना और कोटा मण्डल में सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में औषधि व्यवसाय के कार्य में संलग्न व्यवसायियो को समुचित जानकारी देने हेतु तीनों मंडल कार्यालय में प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया गया।

Jabalpur-news-Good-news-for-railway-passengers

सेंटर्स में मिलेगी जेनरिक दवाएं
आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड की नयी नीति के अनुसार अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जेनरिक दवाओ की बिक्री प्रारंभ की जा रही है। इसे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुकिंग ऑफिस के पास प्रारंभ किया जाएगा। इसके संचालन हेतु रेलवे द्वारा ई ऑक्शन मोड्यूल (लीजिंग) के माध्यम से तीन वर्ष की अवधि हेतु ऑन लाइन प्रस्ताव आमंत्रित किये जायेगे। जनऔषधि केंद्र के लिए स्टॉल रेलवे द्वारा ही बनाकर दिया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति रेलवे कार्य दिवस में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग में संपर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

रेलवे स्टेशनों पर पीएमबीजेके स्थापित करने का उद्देश्य सभी को किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ और जनऔषधि उत्पाद को बढ़ावा देना है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों/आगुन्तकों को जनऔषधि उत्पादों का आसानी से उपयोग करने में सक्षम बनाना, रोज़गार के अवसर पैदा करना और उघमियों के लिए अवसर जुटाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+