Jabalpur news: झारखंड से राज्य सभा सांसद धीरज साहू के यहां बरसी काली कमाई, जबलपुर में बीजेपी ने फूंके पुतले
Jabalpur news: झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के यहां मिला करोड़ों का कैश अब सियासी मुद्दा बन गया हैं। बीजेपी लगातार हमलवार है। एमपी में कई जगहों पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन हुए और पुतले जलाए गए।
जबलपुर में प्रदर्शन हुआ, जिसमें जुटे भाजपाइयों ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि लंबे समय तक देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस की सरकारें रही है।
कांग्रेस के एक सांसद के पास 210 करोड़ से अधिक कैश मिलने से यह बात सिद्ध भी होती है, इसीलिए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा कांग्रेस के भृष्टाचार का पुतला दहन किया गया है।

नगर अध्यक्ष साहू ने कहा झारखंड के एक सांसद धीरज साहू के पास इतना पैसे मिलने से देश समझ गया है कि यह भृष्टाचार से कमाया गया पैसा है और कांग्रेस के सांसद के ऊपर उनकी पार्टी के नेताओ का ही हाथ रहा है और यदि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का इसमे हाथ नही है तो उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि इतना पैसा कहां से आया।
राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कांग्रेस और भृष्टाचार एक दूसरे के पर्याय है और हमे याद है 2014 के पहले जब लगातार कांग्रेस की सरकार केंद्र में होती थी तब प्रतिदिन भृष्टाचार की खबरों से समाचार पत्र और चैनल भरे रहते थे, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर आज तक किसी भी नेता पर कोई आरोप भ्रष्टाचार के लिए नही लगा है पर कांग्रेस के नेताओ के नाम आज भी भ्रष्टाचार में सामने आ रहे है।
उन्होंने कहा एक और उनके सहयोगी दल की एक सांसद महुआ मोइत्रा केश फ़ॉर क्यूरी मामले में संसद से बर्खास्त होती है वही कांग्रेस की एक सांसद के पास 200 करोड़ से अधिक रुपये पकड़े जाते है यह कांग्रेस की करनी को उजागर करता है।












Click it and Unblock the Notifications