Jabalpur news: सिर्फ 21 मिनट में 7 चोरी, शातिर चोर गैंग की लेडी लीडर का आतंक, जबलपुर में धनतेरस कर दी बर्बाद
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दीपावली में धनतेरस के एक दिन पहले रात को एक चोर गैंग ने जमकर आतंक मचाया। 7 अलग-अलग दुकानों की शटर तोड़कर गैंग से सदस्य कैश और कीमती सामान ले उड़े। भरे त्यौहार में इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश भड़क उठा और पुलिस थाने में हंगामा भी मचाया।
एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने वाली इस गैंग की करतूत कई जगहों पर CCTV कैमरे में कैद हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। वीडियो में चार युवक दिखाई दे रहे हैं और एक महिला भी नजर आ रही हैं। इसी महिला का गैंग का सरगना माना जा रहा हैं।

एएसपी कमल मौर्य के मुताबिक घटना शहर के गढ़ा क्षेत्र में हुई। जिन दुकानों को निशाना बनाया गया, उनमें गोल्ड शो रूम, किराना, मेडिकल शॉप शामिल हैं। पलक झपकते ही किसी भी दुकान की शटर तोड़ने में यह गैंग अभ्यस्त है। आरोपी वीडियो में जिस तरह घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात के पहले गैंग ने रेकी की।
कपड़े से चेहरा ढककर यह गैंग वारदात को अंजाम दे रही हैं। एक दुकान के संचालक रवींद्र कुमार ने बताया कि वो रात को दुकान अच्छी तरह से बंद करके गए थे। धनतेरस पर सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटी मिली। दुकान के अन्दर कैश काउंटर में रखा कैश गायब था। कीमती सामान भी बिखरा पड़ा था। इसी तरह एक गोल्ड शो रूम में भी वारदात हुई। जहां सोने के गहने और नकदी गायब हैं।
गैंग में 6 लोग शामिल
दुकान में लगे कैमरे में देखा तो दो बाइक में छह लोग थे। उसमें एक लड़की भी थी। सभी ने अपना चेहरा कपड़े से ढंके हुए थे। दो चोर सड़क किनारे बाइक में खड़े रहते है। जबकि चार लोग चोरी करने जाते है।












Click it and Unblock the Notifications