Jabalpur News: नगर निगम के इतिहास में सबसे बड़ा बजट पेश, मेयर बोले 14 अरब से संवरेगा जबलपुर

14 अरब के बजट से संस्कारधानी जबलपुर की तस्वीर बदलेगी। नर्मदा घाटों के विकास से लेकर मूलभूत सुविधाओं के मामले में भी यह शहर आने वाले दिनों में नजर आएगा। यह वादा मेयर ने बजट पेश करते हुए किया है।

mayor

Jabalpur nagar nigam Biggest budget: जबलपुर में कांग्रेस कार्यकाल वाली नगर सत्ता ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14 अरब का बजट पेश किया। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के नगर निगम के इतिहास में यह सबसे बड़ा बजट हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' ने बजट को शहर विकास और जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट में समग्र विकास कार्यो को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से हरिद्वार की तर्ज पर गौरीघाट के घाटों का उन्नयनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, मदन महल से सगड़ा, लम्हेटा होते हुए भेड़ाघाट तक रोप-वे की स्थापना कराई जायेगी, जिससे जबलपुर शहर भी विश्व स्तरीय पर्यटन का हब बनेगा।

mayor

प्रस्तावित बजट के आधार पर दावा किया गया है कि हरिद्वार की तर्ज पर गौरीघाट के घाटों का उन्नयनीकरण और सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। मदन महल से सगड़ा, लम्हेटा होते हुए भेड़ाघाट तक रोप-वे की स्थापना कराई जायेगी, जिससे जबलपुर शहर भी विश्व स्तरीय पर्यटन का हब बनेगा। इसी प्रकार इन्दौर महानगर की तर्ज पर जबलपुर शहर के नागरिकों को छप्पन भोग मार्केट की सौगात प्रदान की जाएगी। महापौर ने कहा कि इस बजट में शहर के गणमान्यजनों के लिए कोई करों में वृद्धि नहीं की गई है वहीं शहर के सभी कलाकारों, खेल प्रेमियों, साहित्यकारों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, के साथ-साथ अन्य सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है।

jabalpuir

बताया गया कि महात्वपूर्ण कार्यो के साथ-साथ बजट में 48 और विकास के कार्य प्रस्तावित हैं, जिससे शहर महानगर का रूप लेगा। इस वित्तीय वर्ष 2023-2024 में कुल आय रूपये 14 अरब 03 लाख 21 हजार और कुल व्यय रूपये 14 अरब 01 लाख 96 हजार अनुमानित है। वहीं कुल बचत रूपये 01 लाख 25 हजार अनुमानित की गई है। ,मेयर ने इस साल पार्षदों की अनुशंसा पर 69 वार्ड में 70-70 लाख रूपये और 10 वार्ड जिनमें ग्रामीण क्षेत्र वर्ष 2015 में जुड़े थे, उनमें 10-10 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि विकास कार्य में खर्च की जायेगी। इस हेतु बजट में 56 करोड़ 30 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़े- Property Tax: जबलपुर में नगर निगम टैक्स वसूली पर तकरार, औद्योगिक संगठनों ने वूसली अभियान को बताया गैर-क़ानूनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+