Jabalpur News: ‘दे दनादन..’, की चुनौती देने वाले MLA संजय यादव का जंगी प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
मप्र जबलपुर के बरगी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक संजय यादव ने सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ऐलान किया था कि न ज्ञापन, आवेदन और न ही निवेदन..अब सीधे होगा दे दनादन।

मप्र के जबलपुर में बरगी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक संजय यादव ने सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर जनता के साथ कलेक्ट्रेट में धावा बोला। यादव ने सरकार पर आरोप लगाए कि उनके इलाके में अवैध शराब आसानी मिल रही है लेकिन आम लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं रहा। वहीं बेतहाशा बढ़ते बिजली के दाम करने की मांग भी उठाई है। अन्य स्वीकृत निर्माण विकास जो योजनाएं लटकी पड़ी है, उनको शुरू करने का 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

प्रशासन और सरकार को खुलेआम दे दनादन.. की चुनौती देकर जबलपुर से बरगी विधायक संजय यादव अपने क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर उतरे। सैकड़ों कांग्रेसियों की भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट जा रहे यादव को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई थी। लेकिन उसे तोड़ते हुए भीड़ आगे बढ़ गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों में हल्की झड़प की नौबत भी बनी। यादव के समर्थकों और कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाए गए कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। नर्मदा किनारे शहर होने के बाबजूद बरगी विधानसभा में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही। किसानों को बढ़े हुए बिजली के बिल आ रहे है।

विधायक संजय यादव ने आरोप लगाए है कि भाजपा सरकार उनकी विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कमलनाथ सरकार के वक्त जिन विकास कार्यों को स्वीकृति मिली थी, उसे जानबूझकर चालू नहीं किया जा रहा। क्षेत्र की जनता हलाकान है। बिजली के दाम आसमान छू रहे है। ऐसी ही तमाम कई मांगों को लेकर यादव ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो फिर इससे भी उग्र प्रदर्शन होगा।











Click it and Unblock the Notifications