Jabalpur News: बरगी विधायक संजय यादव पहले तो बोले ‘अब सिर्फ दे दनादन...’, बाद में लगा खतरा तो बताया उसका मतलब
मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों के बिगड़े बोल बंद नहीं हो रहे। राजा पटेरिया, फिर अर्जुन ककोडिया और अब जबलपुर विधायक संजय यादव का वीडियो सामने आया है। वह कह रहे है कि अब न ज्ञापन, न निवेदन, अब सीधे दे दनादन... ।

सिवनी बरघाट विधायक अर्जुन सिंह की तू-तबाड़ भाषा के बाद जबलपुर से कांग्रेसी विधायक संजय यादव ने चुनौती दी है। यादव अपनी बरगी विधानसभा की समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को जंगी प्रदर्शन करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि अब ज्ञापन, निवेदन या आवेदन नहीं, बल्कि सीधे दे दनादन होगा। हालांकि बिगड़े बोल की बदौलत जेल पहुंचे कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया जैसा मामला न बन जाए, इस खतरे को भांपकर यादव ने 'दे दनादन..' का मतलब भी समझा दिया।

राजा पटेरिया के महज एक बयान ने देशभर में कांग्रेस की किरकिरी करा दी है। मामला ऐसा मचा कि पूर्व सीएम समेत पार्टी संगठन को पटेरिया के 'मोदी की हत्या' वाले बयान की निंदा करना पड़ा और कारण बताओं नोटिस थमाना पड़ा। बात आगे बड़ी तो खुद और पार्टी को गांधीवादी विचारधारा और अहिंसा के पुजारी होने का बयान भी देना पड़ा। बाबजूद इसके उलट जबलपुर से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने अपने क्षेत्र के आयोजन को लेकर जिस अंदाज में एक बयान दिया, उसकी भी चर्चा सरगर्म है। बरगी विधानसभा की समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया। यहां तक तो ठीक था। लेकिन प्रदर्शन के ढंग को लेकर शुरुआत में वह बोले कि अब न ज्ञापन होगा, न निवेदन और न ही कोई आवेदन...अब सीधे दे दनादन होगा। यानी सीधे तौर पर प्रशासन को चुनौती दी।जिसके कई मायने निकाले जा रहे है।
सोशल मीडिया पर जब उनका यह बयान वायरल होना शुरू हुआ और लोग दो दिन पहले की राजा पटेरिया की घटना से जोड़ने लगे तो यादव की भी सांसे फूली। बिना देर किए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ' दे दनादन..' का मतलब समझाया। राजा पटेरिया की जो गत हो रही है, शायद यह बात उनको याद आ गई, या फिर उनके किसी शुभचिंतक ने उन्हें आगे के खतरे के बारे में बता दिया। जंगी प्रदर्शन के एक दिन पहले उन्होंने जो वीडियो जारी किया उसमें उन्होंने बताया कि दे दनादन का मतलब जोर शोर से अपनी बात रखने का है। ना कि बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्ले मार जैसा और ना ही उमा भारती के पथराव जैसा।












Click it and Unblock the Notifications