Jabalpur News: मेखला रिसॉर्ट मर्डर केस के आरोपी ने उगले कई राज, रिमांड ख़त्म, भेजा गया जेल
एमपी के बहुचर्चित मेखला रिसॉर्ट गर्लफ्रेंड मर्डर केस के आरोपी की ठगी के मामले में ली गई पांच दिन रिमांड पूरी हो गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। जिसके आधार पुलिस आगे इन्वेस्टिगेशन कर रही है। शिल्पा झरिया के मर्डर के कुछ महीने पहले आरोपी हेमंत भदाणे ने अभिजीत पाटीदार बनकर जिस व्यापारी को 12 लाख रुपए का चूना लगाया था, उसका माल शहर में ही कम कीमत में बेच दिया था । ठगी का माल खरीदने वाले को भी पुलिस ने अब आरोपी बनाया है।

फ़िल्मी तर्ज पर जबलपुर के रिसॉर्ट में लड़की का क़त्ल करने वाले आरोपी हेमंत भदाणे बेहद शातिराना अंदाज में वारदातों को अंजाम देता था। अकेले महाराष्ट्र करीब 35 अपराध घटित करने वाले इस आरोपी से पुलिस रिमांड में जो पूछताछ की गई। वह बेहद चौकाने वाली है। हेमंत ने खुलासा किया कि वह यूट्यूब में ठगी के तरीके सीखा था, जिसके बाद उसने नाम बदलकर जबलपुर के तेल-शक्कर कारोबारी को अपना शिकार बनाया। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह भी कर रहा था। जबरदस्ती ऐसे लोगों के नाम उसने बताए जिनका हेमंत द्वारा की गई घटनाओं से कोई कनेक्शन ही नहीं था। बाद में उसने बताया कि जबलपुर के एक व्यापारी को 12 लाख का माल कम कीमत में बेचा था। मिलौनीगंज इलाके में जिस व्यापारी ने हेमन्त से ठगी का माल खरीदा , उसने भी आरोपी को बचाने में मदद की। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
हेमंत के खिलाफ महाराष्ट्र में भी कई मामले दर्ज है और वहां भी पुलिस को उसकी तलाश थी। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस भी हेमंत को जल्द रिमांड पर ले सकती है। नासिक, अमरावती समेत कई जिलों में चोरी, ठगी और लूट का आरोपी रहा। बाद में नाम बदलकर दूसरे राज्यों में उसने अपने शिकार ढूंढने शुरू कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications