Jabalpur News: जबलपुर मेखला रिसॉर्ट गर्ल मर्डर केस, फ़ेक आईडी से होटल में रुकी लड़की की हुई पहचान, युवक गायब
मप्र के जबलपुर तिलवारा स्थित मेखला रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है । मृतक जबलपुर की ही रहने वाली शिल्पा शर्मा है। जिसने होटल में रुकने के वक्त जबलपुर की ही राखी मिश्रा के नाम का फर्जी आधार कार्ड उपयोग किया था । वहीं अपने आप को गुजरात का रहने वाला बताकर अभिजीत पाटीदार के नाम से लड़की के साथ रुके युवक का पता नहीं लग सका है । पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज में दिख रहे लड़के की पतासाजी के लिए टीम जुटी है।

फर्जी आईडी से होटल में रुकी थी मृतक
एक दिन पहले मेखला रिसॉर्ट के रूम नंबर 5 में खून से लथपथ युवती की लाश मिली थी । पुलिस के लिए चुनौती बने इस मामले में रहस्य तब और गहरा गया था, जब मृतक की आईडी आधार कार्ड फर्जी होने का पता चला। टीआई एसएल झारिया के मुताबिक अपने आप को गुजरात का रहने वाला और अभिजीत पाटीदार नाम से युवक लड़की के साथ रुका था। उस दौरान लड़की ने जिस आधार कार्ड आईडी का उपयोग किया उसमें राखी मिश्रा नाम दर्ज था। इस आधार पर मृतक की शिनाख्त करने पहुंची राखी की बुआ ने मृतक की पहचानने से इंकार कर दिया था।

जबलपुर की रहने वाली है मृतक
घटना के बाद पुलिस ने छानबीन की तो देर रात मृतक लड़की की पहचान जबलपुर के बरेला की रहने वाली 20 वर्षीय शिल्पा शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी पहचान की। इस सिलसिले में परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए है कि वह घर से कब और क्या कहकर निकली थी। शिल्पी के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल से जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिरी बार उसने किस-किस से बातचीत की। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे है।

कहां घूमने गए थे दोनों युवक-युवती ?
सीएसपी प्रियंका शुक्ला से मिली जानकारी के मुतबिक 6 नवम्बर की दोपहर रिसॉर्ट के कमरे में रुकने के बाद शिल्पा शर्मा और युवक उसी दिन शाम को कही घूमने गए थे। बाद में युवक अकेला लौटा और लड़की वापस नहीं आई। अगले दिन 7 नवम्बर को युवक दोपहर को होटल से बाहर गया फिर शाम 4 बजे के लगभग शिल्पा के साथ ही लौटा। कुछ देर दोनों कमरे में रहे फिर करीब डेढ़ घंटे बाद युवक अकेले होटल से कही चला गया और वापस नहीं लौटा। उसके बाद लड़की अकेले होटल के कमरे में ही थी और अगले दिन 8 नवम्बर को उसकी लाश मिली।

लड़की के पास रखी मिश्रा की आईडी कैसे आई?
मौके पर जब पुलिस पहुंची थी तो कमरे के बिस्तर पर लड़की की लाश निर्वस्त्र हालत में खून से लथपथ मिली थी। घटना स्थल से पुलिस ने शराब की खाली बोतल और सिगरेट भी बरामद की। इसके साथ ही लड़की के बैग से मिला आधार कार्ड जिसमें राखी मिश्रा नाम दर्ज है, वह कई संदेहों को जन्म दे रहा है। जबलपुर की रहने वाली दूसरी लड़के नाम का यह आईडी मृतक शिल्पा के पास कैसे पहुंची, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। साथ ही निर्वस्त्र लाश की कई एंगल से पड़ताल जारी है।

होटल के आसपास के रूट के खंगाले फुटेज
पुलिस घटना के बाद इस मामले को हत्या मानकर चल रही है। होटल में रुकने के बाद शाम को युवक-युवती किस रूट और कहां घूमने गए, यह जानने आसपास की जगहों के CCTV फुटेज भी इकठ्ठा किए गए है। उसमे कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि जल्द से जल्द इस पूरे मामले की हकीकत सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications