Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी पूर्व परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज के प्रोफ़ेसर नौकरी से बर्खास्त
मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक तृप्ति गुप्ता और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर अशोक साहू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। डीन द्वारा टर्मिनेट लेटर जारी किया गया है। इस डॉक्टर दंपति पर पद के दुरूपयोग, भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप थे। इसके साथ ही मार्च 2022 में इन्ही आरोपों के साथ की गई शिकायत के आधार पर EOW ने दंपति के घर पर छापा मारा था।

बर्खास्त डॉक्टर दंपति के घर ईओडब्ल्यू छापे में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। जो वैध स्त्रोत से अर्जित आय से लगभग दोगुनी थी। आगे चली जांच में भी अशोक साहू और उनकी पत्नी डॉ. तृप्ति गुप्ता के नौकरी में रहते हुए कई बड़ी गड़बड़ियों का भी पता चला। जब ईओडब्ल्यू ने दंपति के घर पर रेड की थी तो पति-पत्नी दोनों अचानक गायब हो गए थे। बाद में जांच टीम ने EOW कार्यालय में हाजिर होने का नोटिस भी जारी किया था।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज डीन के द्वारा टर्मिनेट लेटर जारी किया गया है। जिसमें लिखा ईओडब्ल्यू की कार्रवाई का हवाला दिया गया है। आदेश में लिखा गया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले और जांच में डॉ. अशोक साहू और उनकी पत्नी की भूमिका पाई गई है। तृप्ति के खिलाफ परीक्षा परिणाम में घोटाला का संगीन आरोप भी लगा था। लगभग 500 सौ से ज्यादा शिकायतें होने की बात कही गई थी। आरोपी दंपति के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। बर्खास्तगी होने के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। कहा जा रहा है कि कि ईओडब्ल्यू विभाग द्वारा FIR दर्ज होने के आधार पर सीधे बर्खास्तगी का आदेश न्याय संगत नहीं है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नौकरी से बर्खास्त हुई दंपति कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications