Jabalpur News: जबलपुर में MR ने 10 साल के बेटे, पत्नी समेत की खुदकुशी, घटना से मची सनसनी, पुलिस जांच शुरू
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में छुट्टी वाले दिन रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव ने पत्नी और 10 साल के बच्चे समेत घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर लगते ही शहर में सनसनी मच गई। अब पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल में जुट गई हैं।
घटना शहर के रामपुर छापर की है। जहां रहने वाले रविशंकर बर्मन, उसकी पत्नी पूनम और दस साल का बेटा आर्यन घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना का पता पड़ोस में रहने वाले मृतक के बड़े भाई संतोष से लगा। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
बताया गया कि मृतक रविशंकर बर्मन किसी दवा कंपनी में मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव था। वह अपनी पत्नी और बच्चे को नरसिंहपुर ससुराल से लेकर वापस लौटा था। संतोष ने बताया कि रविशंकर के बेटा आर्यन उसके घर बेटी के साथ खेलने आता था। आखिरी बार शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने देखा था। रविवार की सुबह तक जब परिवार से कोई नजर नहीं आया, तो संतोष ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला।

नहीं मिला सुसाइड नोट
काफी देर प्रयास के बाद जब ऐसी ही स्थिति रही तो पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर आर्यन समेत पति-पत्नी दोनों फांसी पर लटके मिले। मौके पर पुलिस पहुंची तो सुसाइड करने की अभी तक कोई वजह का पता नहीं लग सका। किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ हैं। सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही हैं।
पैसों की किल्लत पर बहन करती थी मदद
परिजनों से शुरुआती पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि जब कभी रविशंकर को कोई परेशानी हुआ करती थी, तो वह अपनी बहन से शेयर करता था। कई बार पैसों की जरुरत भी पड़ी , तो बहन ने मदद की। लेकिन अचानक अभी आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही। परिवार को देखकर भी कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो किसी बड़े तनाव से ग्रसित हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications