Jabalpur News:मेडिकल स्टूडेंट रूबी की जान लेने वाला ट्रक पकड़ा गया, दिल्ली कंझावाला जैसी जबलपुर में हुई थी घटना
MP के जबलपुर में मेडिकल छात्रा रूबी ठाकुर के साथ हुए दिल्ली जैसा हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक पकड़ लिया गया है। पुलिस यह रायपुर से बरामद किया। ट्रक कंडक्टर चला रहा था, जब हादसा हुआ।

Jabalpur medical girl student dragged truck: एमपी के जबलपुर में दिल्ली के कंझावाला जैसी हुई घटना को अंजाम देने वाला ट्रक छत्तीसगढ़ के रायपुर से बरामद हुआ। पुलिस ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। बड़ी बात यह है कि हादसे के वक्त 14 चक्का ट्रक क्लीनर चला रहा था। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य भी मिटाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी केस में जोड़ी हैं।

जबलपुर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर की पढ़ाई करने वाली शहडोल की रूबी ठाकुर इसी ट्रक की चपेट में आई थी। चार जनवरी की रात जब वह बाइक से रीवा के रहने वाले अपने दोस्त सौरभ ओझा के साथ ढाबे में खाना खाने जा रही थी। तभी शहर के अंधमूक बायपास पर 14 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस दौरान सौरभ और उसकी बाइक दूर जाकर उछली और ड्राइवर साइड चका में रूबी फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रूबी जब चका में फंसी तो ट्रक चालक ने ट्रक की रफ़्तार और बढ़ा दी और भाग निकला।

Recommended Video

घटना के बाद ट्रक की पतासाजी में पुलिस की कई टीमें लगाई गई। टोल नाको के CCTV फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर हादसे वाले ट्रक का पता चला। उसके नंबर के आधार पर ट्रक मालिक के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से ट्रक चालक अस्जद खान है और कंडक्टर आदिल खान। लेकिन हादसे के वक्त कंडक्टर ट्रक चलाने लगा था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ट्रक में परचून का सामान लोड था। रायपुर पहुंचते ही आरोपियों ने ट्रक एक गोदाम में अनलोड किया फिर गाड़ी बिलासपुर बायपास पर खड़ी कर दी। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के केस के साथ गैर-इरादतन हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराएं भी बढ़ा दी है। आरोपियों ने ट्रक के चके में लग खून के निशान धो दिए थे, ताकि किसी को हादसे का पता न लग सकें। मेडिकल छात्रों ने अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है।












Click it and Unblock the Notifications