Jabalpur News: 20 हजार की रिश्वत लेते दबोंचा गया सहकारी बैंक का अधिकारी, लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई
एमपी के जबलपुर में रिश्वतखोरों का पकड़ना जारी हैं। अब बीस हजार रुपए नकद रिश्वत लेते जिला सहकारी बैंक के अधिकारी को दबोंचा गया हैं। लोकायुक्त पुलिस में अधीनस्थ ने शिकायत की थीं।

Jabalpur Lokayukta Police Trapped: जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। मंझौली तहसील के निवर्तमान समिति प्रबंधक से अधिअकरी ने रिश्वत की डिमांड की थी। जिसकी लोकायुक्त एसपी को शिकायत की गई, फिर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई।

जिला सहकारी बैंक के कामकाज में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। किसान हो या फिर अन्य लोग उनके काम के एवज में अनाधिकृत रकम लेने की भी कई बार शिकायतें हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से दोषी बचते रहे। ताजा मामले में जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेश कुमार जैन ने तो सभी हदें पार दी। उनके ही विभाग के निवर्तमान समिति प्रबंधक ने जैन पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त विभाग में शिकायत कर दी। जिसके बाद गठित लोकायुक्त पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जिला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दबिश दी और कार्यालय में ₹20000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

बताया गया कि आरोपी वीरेश कुमार जैन ने राधेलाल यादव की ज्वाइनिंग और चार्ज दिलाने के एवज में रिश्वत माँगी थी। राधेलाल के मुताबिक कार्य प्रशासक द्वारा उन्हें सेवाओं से मुक्त कर दिया गया था। जिसके विरुद्ध उच्च न्यायालय जबलपुर में एक याचिका दायर की गई। कोर्ट यादव द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और तथ्यों के आधार प्रशासक के आदेश को स्टे कर दिया गया। जिसके बाद यादव मंझौली तहसील के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड में ज्वाइनिंग की अनुमति लेने पहुंचे थे। लोकायुक्त की टीम ने जैन को ट्रैप करते हुए उनके कार्यालय से शिकायत से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए है। इस मामले की सूचना सहकारी बैंक के सीनियर ऑफिसर को भेज दी गई हैं। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के चंगुल में लगातार ऐसे अधिअकरी कर्मचारी फंस रहे हैं। शिकायतों के परीक्षण के बाद एसपी संजय साहू के नेतृत्व में एक्शन लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications