Jabalpur News: सहकारिता दफ्तर का रीडर निकला रिश्वतखोर, 20 हजार रुपए की डिमांड, लोकायुक्त टीम ने दबोंचा

एमपी के जबलपुर में एक बार फिर रिश्वतखोरों पर लोकायुक्त पुलिस का चाबुक चल रहा हैं। इस बार सहकारिता विभाग में पदस्थ रीडर 20 हजार रुपए की घूस लेते दबोंचा गया।

jabalpur

Jabalpur Lokayukta police action:एमपी के जबलपुर में एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस के शिकंजे में रिश्वतखोर फंसा है। इस बार सहकारिता कार्यालय में पदस्थ रीडर 20 हजार रुपये नकद घूस लेते दबोंचा गया। आरोपी ने फरियादी से सहायक समिति प्रबंधक का आदेश जारी करने के एवज में रकम की डिमांड की थी। लोकायुक्त टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। जांच टीम ने मौके आरोपी की सीट से कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त की है, जिसकी जांच की जा रही हैं।

arerest

मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में लोकायुक्त विभाग की कार्रवाई लगातार जारी हैं। ताजा मामले में सहकारिता विभाग के कार्यालय में दबिश दी गई। जहां पदस्थ रीडर राकेश कोरी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोंचा गया। लोकायुक्त टीआई सुरेखा परमार के मुताबिक इसी विभाग में पदस्थ सुरेश कुमार सोनी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि सहायक समिति प्रबंधक के पद पर उससे कनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई। इसके खिलाफ उसमें कोर्ट की शरण ली थी और अदालत ने उसके पक्ष में नियुक्ति के आदेश दिए थे। लेकिन कार्यालय द्वारा नियुक्ति आदेश देने में टालमटोल की जा रही थी।

फरियादी सुरेश सोनी का नियुक्ति आदेश जारी करने के एवज में राकेश कोरी ने बीस हजार रुपए की डिमांड की थी। दफ्तर के कई चक्कर काटने के बाद जब सुरेश परेशान हो गया तो उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी को की। जिसका परीक्षण करवाया गया तो शिकायत सही पाई गई। सोमवार को जैसे ही रिश्वत की रकम सुरेश ने राकेश को दी, फ़ौरन वहां जाल बिछाए लोकायुक्त की टीम ने राकेश को दबोंच लिया। इस मामले में शिकायतकर्ता से संबंधित मामले के दस्तावेज भी जब्त किए गए है। जिसकी जांच जारी है। रीडर से रकम बरामद करते हुए टीम ने राकेश को मौके से जमानत दे दी है। इस कार्रवाई से विभाग में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+