Jabalpur-Indore-Jabalpur ओवर नाइट एक्सप्रेस ट्रेन न्यू ईयर के पहले इन दिनों कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
Jabalpur-Indore-Jabalpur Overnight Express train: एक तो कड़ाके की ठंड ऊपर से अलग-अलग रेल मंडलों में चल रहे निर्माण और अन्य कार्यों के चलते ट्रेनों की चाल प्रभावित हैं। इसी कड़ी में जबलपुर-इंदौर के रेल यात्रियों को मायूस करने वाली खबर हैं। क्रिसमस के अगले दो दिन दोनों तरफ से यह ट्रेन रद्द रहेगी।
दरअसल रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा हैं। इसके चलते रेलवे ने इस ट्रेन को दो दिन रद्द रखने का फैसला लिया। कई महीने पहले इस ट्रेन में आरक्षण करा चुके यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचने के लिए अन्य साधन तलाशना होगा।

इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने बुलेटिन जारी किया है। जिसमं बताया गया है कि बरलई से मांगलियागांव के मध्य प्रस्तावित ब्लॉक के कारण दिनांक 26 और 27 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस और दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर,2023 को गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
आपको बता दें कि इंदौर-जबलपुर के बीच सफ़र करने वाले यात्रियों की यह पसंदीदा ट्रेन हैं। दोनों ओर से यह ट्रेन एक रात में सफ़र पूरा कराती हैं। रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।












Click it and Unblock the Notifications