Jabalpur Hotel Blast: जबलपुर के मशहूर होटल में धमाका, एक की मौत; दहशत में आसपास के लोग
Jabalpur Hotel Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज 5 अक्टूबर को एक होटल में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ है।
धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है तो वही साथ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

शहर में मौजूद होटल में शनिवार को तेज धमाका होने के बाद अफरातफरी फैल गई। होटल के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग बुरी तरह घायल बताए जाते हैं।
बताया जाता है कि यह धमाका चौथी मंजिल पर किचन में हुआ। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना की छानबीन हो रही है।
जानकारी मुताबिक यह ब्लास्ट गैस की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान हुआ। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि धमाका उस वक्त हुआ जब वेलकम होटल के उद्घाटन की तैयारी चल रही थी।
यह होटल लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications