Jabalpur News: पुलिस ने छुआ तो भड़क गई परीक्षा में फेल हुई छात्राएं, कॉलेज में लगा दिया ताला
(Jabalpur News) जबलपुर के होमसाइंस कॉलेज मंगलवार को दंगल का मैदान बन गया। सेकंड ईयर की परीक्षा में करीब एक सैकड़ा छात्राओं के फेल होने से जमकर बबाल मचा। NSUI की छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी के आरोप लगाए। गुस्साई छात्राएं पुलिस से भी भिड़ गई और तोड़फोड़ करते हुए कॉलेज में तालाबंदी कर दी। जब चार थानों की पुलिस पहुंची तब कही प्रदर्शनकारी छात्राओं पर काबू पाया गया।

होम साइंस गर्ल्स कॉलेज बना दंगल का मैदान
सेकंड ईयर की परीक्षाओं के नतीजों से खफा होम साइंस गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया। NSUI नेत्रियों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही छात्राओं को रोकने कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस बुलाई तो छात्राएं उन्ही से उलझ गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्राओं की भीड़ बढती गई और पुलिस मशक्कत करती रही।

परीक्षा में फेल, हंगामे में पास
दरअसल प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप था कि सेकंड ईयर की परीक्षा के परिणाम में लगभग एक सैकड़ा छात्राओं को जानबूझकर फेल कर दिया गया। इस सिलसिले में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन दिया तो ATKT में नंबर और कम हो गए। NSUI ने प्रबंधन पर मनमानी के आरोप लगाए है। संगठन का कहना है कि परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के उनके पास सबूत है। पिछले दिनों 6 छात्राओं के पुनर्मूल्यांकन में 3 छात्राएं पास हो गई थी। क्योकि उनकी कॉपियां गलत ढंग से जांची गई थी।

पुलिस ने हाथ लगाया तो करने लगी तोड़फोड़
शुरू में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का जेंट्स स्टाफ मौजूद था। गुस्साई छात्राओं को जब पुलिस कर्मी रोक रहे थे, तो उन पर प्रदर्शनकारी छात्राओं ने अभद्रता का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लेडीज़ स्टाफ होना चाहिए लेकिन बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने जबरदस्ती जेंट्स पुलिस स्टाफ को बुलाया गया। इससे छात्राएं और भड़क गई। कॉलेज परिसर में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी छात्राएं
बढ़ते हंगामे और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालत पर काबू पाने के लिए NSUI के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद संगठन के नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाए। संगठन ने कहा है कि वह स्टूडेंट्स के हक़ की लड़ाई में पुलिस की इस ज्यादती से डरने नहीं है।

कॉलेज में कर दी तालाबंदी
प्रदर्शनकारी छात्राओं की मांग थी कि परीक्षा में जानबूझकर फेल की गई छात्राओं को पास किया जाए। काफी देर होते रहे हंगामे के बाबजूद जब कॉलेज प्रबंधन की ओर से बातचीत करने सामने नहीं आया तो कॉलेज में तालाबंदी कर दी गई। हालाँकि मौके पर मौजूद पुलिस ने इस स्थिति को ज्यादा देर रहने नहीं दिया। पुलिस का कहना था कि उत्पात मचाने वाली छात्राओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications