‘मैं रिटायर्ड ASP राजेश तिवारी का बेटा हूं’ जबलपुर में रईसजादों की Rave Party, पुलिस पहुंची तो दिखाने लगे धौंस
MP में एक तरफ अवैध शराब और पीने वालों को लेकर नेताओं की सियासत जारी हैं। तो वहीं जबलपुर में क्रिसमस की पार्टी के नाम पर कानून की धज्जियां उड़ाने वाले बेख़ौफ़ हैं। एक ऐसी ही हाईप्रोफाइल पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

Jabalpur High profile alcoholics rave party busted: एमपी के जबलपुर में क्रिसमस की पार्टी के नाम कुछ रईसजादों ने बदनाम होते जा रहे गोरखपुर एरिया को और बदनाम किया। बड़े उद्योगपति, डॉक्टर, लॉयर, रिटायर्ड पुलिस अफसर के लड़के लड़कियां एक खाली फ़्लैट में पार्टी मनाते पकड़े गए। पुलिस के पहुंचते ही शराब के नशे में चूर कई युवक युवतियां भाग गए, लेकिन 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी इम्पोर्टेड इंग्लिश शराब, सिगरेट समेत और भी सामान मिला। इसे अब रेव पार्टी का नाम दिया जा रहा हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि छापे के दौरान राहुल तिवारी नाम का शख्स अपने रिटायर्ड ASP पिता राजेश तिवारी की धौंस भी दिखाता दिखा। लेकिन छापामार टीम ने किसी की एक नहीं सुनी।

रात भर छलकाए जा रहे थे जाम
रईसजादे जब तक हर तरह के अपने शौक की फरमाइश पूरी न कर लें, तब वो कैसे रईस कहलाएंगे? शायद यही सोचकर ऐसे घरों के नबाबों के मन में जो आता है, वह कानून को ठेंगा दिखाकर करते जाते हैं। एमपी के जबलपुर में क्रिसमस की दूसरी रात जो कुछ हुआ, उसने कानून को भी चुनौती दी। एक अपार्टमेंट के खाली पड़े फ़्लैट को कुछ अमीरजादों ने अय्याशी का महफूज अड्डा समझ लिया। क्रिसमस पार्टी के नाम पर रात भर शराबखोरी और तेज डीजे की आवाज में हुड़दंग होता रहा। आसपास के लोगों की आपत्ति के बाबजूद पार्टीबाज युवक-युवती अपनी मस्ती में मशगूल रहे।

पुलिस पहुंची तो मची भगदड़
रात के करीब 3 बजे तक जारी इस पार्टी में मची हुड़दंग से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी। पब्लिक की नींद ख़राब कर रहे इन रईसजादे पार्टीबाजों की खबर लेने पुलिस ने धावा बोल दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई युवक-युवती जिस हालत में थे, पुलिस को चकमा देकर भाग गए। करीब दर्जन भर लड़के लड़की दबोंच लिए गए। पुलिस ने देखा कि रितिका अपार्टमेंट का खाली फ़्लैट किसी अय्याशी के अड्डे से कम नजर नहीं आ रहा था। महंगी देशी विदेशी इंग्लिश शराब की खाली-भरी बोतले थोक के भाव रखी मिली। सिगरेट, वेज नॉनवेज एक से एक से बढ़कर एक खाने के आइटम ऐसे सजे थे, जैसे कोई फाइव स्टार होटल हो।

पुलिस ने निकाली रईसजादों की हेकड़ी
गोरखपुर सीएसपी प्रतीक्षा राठौर, टीआई और पुलिस बल की टीम को देखकर कई रईसजादे धौंस भी दिखाने लगे। कोई खुद को बड़े उद्योगपति का बेटा, कोई डॉक्टर की बेटी, तो कोई खुद को रिटायर्ड दबंग पुलिस अफसर का बेटा बताने लगा। लेकिन शराबखोरी करने वालों को क्या मालूम था कि उनके रसूकदार परिवार वालों की इस ज़माने की छापामार पुलिस टीम के सामने एक भी नहीं चलेगी। पुलिस ने कुछ ही देर में सभी की हेकड़ी निकाल दी और 13 युवक युवतियों को पकड़कर थाने ले गई।

मैं रिटायर्ड ASP राजेश तिवारी का बेटा हूं..
सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पार्टी के इस अड्डे में रहे इंतजाम भी नजर आ रहे है। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में एक शख्स खुद का राहुल तिवारी नाम बताते हुए बोलता दिख रहा है कि वह रिटायर्ड ASP राजेश तिवारी का बेटा हैं। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने की भी कोशिश की। बाद में राहुल तिवारी नाम के युवक की दबंगई भी निकल गई। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा।
Recommended Video

CCTV फुटेज जब्त, फरार आरोपियों की तलाश
जबलपुर गोरखपुर संभाग की सीएसपी प्रतीक्षा राठौर ने बताया कि पकड़े गए सभी लड़के लड़कियां हाईप्रोफाइल परिवारों के ही है। कार्रवाई न करने के भी तरह-तरह से दबाब डालने का प्रयास किया जाता रहा। महंगी इम्पोर्टेड शराब, सिगरेट और बरामद सामान की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही अपार्टमेंट के आसपास लगे CCTV फुटेज बहे बरामद किए गए। जिसकी मदद से फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। सीएसपी का कहना है कि कानून तोड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा रसूकदार क्यों न हो।

ये भी पढ़े-क्रूज रेव पार्टी केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान












Click it and Unblock the Notifications