Jabalpur News: सीएम के निर्देश पर जबलपुर में बैठक, किसानों को आसानी से उर्वरक मुहैया कराने बनी रणनीति

Jabalpur News: एमपी में किसानों को उर्वरक या फिर उपार्जन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी जिलों को जरुरी निर्देश दिए। जबलपुर में इसका असर भी दिखने लगा हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली।

कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन ने कृषि और इससे जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक में खरीफ के दौरान किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की उपलब्‍धता तथा बोनी की स्थिति का ब्‍यौरा भी लिया।

उन्‍होनें कहा कि जिले में यूरिया, डीएपी की अपूर्ति नियमित बनी रहे। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निरंतर उच्‍च स्‍तर पर संपर्क में रहना होगा और इसमें कहीं कठिनाई आती है तो इससे उन्‍हें तत्‍काल अवगत कराना होगा। बैठक में कलेक्‍टर ने मूंग उपार्जन की समीक्षा करते हुये किसानों से खरीदी हुई मूंग के परिवहन में तेजी लाने की हिदायत संबंधित अधिकारियों को दी।

Jabalpur-Ensure-adequate-availability-of-fertilizers-mp

उन्‍होनें किसानों को उनसे उपार्जित मूंग के भुगतान में गति लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। सुमन ने बैठक में व्‍हीसी से जुड़े अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों को उन खरीदी केन्‍द्रों पर जहां मूंग का रिजेक्‍शन अधिक हुआ है, वहां जांच कर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये है तथा दोषी पाये जाने पर संबंधित समितियों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा है।

बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर सुमन ने एक जिला एक उत्‍पाद योजना के तहत मटर के निर्यात को प्रोत्‍साहित करने तैयार की गई कार्य योजना पर चर्चा की। उन्‍होनें उपसंचालक उद्यानिकी को उन मटर उत्‍पादक किसानों की जो मटर का निर्यात कर रहे हैं उनकी तथा ऐसे कृषकों की भी बैठक बुलाने के निर्देश दिये जो मटर का निर्यात करने के इच्‍छुक है। कलेक्टर ने मटर निर्यात के लिये बायर-सेलर मीट के शीघ्र आयोजन पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+