Jabalpur News: सिर पर चुनाव, साइबर हैकर्स एक्टिव, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा की फेसबुक आईडी हैक
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में साइबर हैकर्स नेताओं के लिए भी सर दर्द साबित हो रहे हैं। वो भी तब जब विधानसभा चुनाव सर पर हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा साइबर हैकर्स का शिकार हुए हैं। उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया।
इस सिलसिले में तन्खा ने खुद ट्वीट कर घटना की पुष्टि की। तन्खा को जब अपने अकाउंट हैक होने का पता चला तो इसकी शिकायत स्टेट साइबर पुलिस को दी गई हैं। साइबर पुलिस हैकर्स की पता लगाने में जुट गई हैं। वहीं फेसबुक टीम को तन्खा की ओर से मेल भी किया गया हैं।
तन्खा का अकाउंट हैक होने के बाद उनकी पेज से कई अनुचित पोस्ट भी डाली गई। उनके फॉलोअर्स भी उन पोस्ट को पढ़कर हतप्रभ रहे। तन्खा के द्वारा पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया है कि उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है और आईडी हैक होने से उनकी छवि धूमिल हो सकती है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई। कुछ महीने पहले पूर्व सीएम कमलनाथ का भी सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गया था। कमल नाथ का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगे गए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 को गिरफ्तार किया थाअन्य कई नेताओं के साथ भी ऐसी ही घटनाएं होती आई हैं। लेकिन मौजूदा वक्त में ज्यादा चिंता की बात इसलिए भी है क्योकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसी स्थिति में किसी नेता के हैक्ड अकाउंट से गलत आपत्तिजनक पोस्ट हुई तो उसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता हैं। 2 दिन पहले ही केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। वहीं इसकी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मोबाइल में एक अप्पत्तिजनक वीडियो कॉल भी सुर्ख़ियों में रहा। हालांकि उस मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications