Jabalpur News: डॉ. वाईआर यादव बने न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, आगरा में हुआ ऐलान
चिकित्सा जगत में मध्य प्रदेश के जबलपुर की झोली में एक और उपलब्धि आई है। यहां विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर वाईआर यादव न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। आगरा में हुई कॉन्फ्रेस में यह बड़ा फैसला लिया गया।

भारत में न्यूरो विशेषज्ञों की शीर्ष संस्था एनएसआई में मध्य प्रदेश के जबलपुर को प्रतिनिधित्व मिला है। यहां के विश्व प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर वाईआर यादव को न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (NSI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के आगरा में 70 वां वार्षिक सम्मलेन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. यादव के नाम पर मुहर लगाईं गई। वह युवा न्यूरोसर्जन फोरम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

NSI न्यूरोसर्जन, न्यूरोफिज़िशियन, न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरो-एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और भारत के अन्य संबद्ध न्यूरो-विशेषज्ञ का एक शीर्ष संस्था है, जिसकी स्थापना १९५१ में हुई थी। डॉ यादव एमपी-छत्तीसगढ़ के पहले न्यूरोसर्जन/ न्यूरोफिजिशियन बताए जाते है, जिन्हें एनएसआई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। प्रदेश और देश के सभी न्यूरो साथियों ने उनके अनुभव के आधार संस्था की बागडोर संभालने का फैसला लिया। डॉ. यादव ने कहा कि वह सोसाइटी के उच्च मानकों को बनाए रखने की कोशिश करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने सभी साथियों से अनुरोध किया है कि समाज की बेहतरी के लिए और बड़े पैमाने पर जनता की बेहतर सेवा के लिए सुझाव दें|

डॉ वाईआर यादव विशेष रूप से न्यूरोएंडोस्कोपी में उनके योगदान के लिए विश्व प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन हैं| डॉ यादव ने अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है 48 पुस्तक अध्यायों सहित 9500 से अधिक उद्धरण, 55 लाइव वर्कशॉप में एंडोस्कोपिक ब्रेन और स्पाइन की ट्रेनिंग दी, एक नया ट्यूबलर ब्रेन रिट्रैक्टर, संशोधित ब्रेन रिट्रेक्टर और सस्ता न्यूरोएंडोस्कोपी प्रशिक्षण मॉडल को ईजाद किया। उन्हें प्रतिष्ठित चरक पुरस्कार (आईएमए द्वारा सर्वोच्च चिकित्सा पुरस्कार) प्राप्त हुआ। वह Neuroendoscopic Surgery, A comprehensive approach पुस्तक के संपादक हैं और न्यूरोलॉजी इंडिया जर्नल के सह-संपादक हैं। यादव कई न्यूरोएंडोस्कोपिक और अन्य नवीन तकनीकों का दुनिया में पहली बार वर्णन किया। साथ ही न्यूरोएंडोस्कोपी सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष, एमपी न्यूरोसाइंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, NSI के कार्यकारी समिति के सदस्य और NSI (2017-2021) के युवा न्यूरोसर्जन फोरम के अध्यक्ष रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications