Jabalpur News: इटारसी-भोपाल रूट पर 21 ट्रेनों का डायवर्ट-कैंसिल आदेश स्थगित, सोमनाथ-अमरकंटक-ओवरनाइट एक्सप्रेस
Jabalpur News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। शारदे नवरात्र जैसे त्यौहार पर 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक इटारसी-भोपाल रूट से गुजरने वाली करीब 21 ट्रेनों को डायवर्ट, कैंसिल या आंशिक निरस्त रखने का आदेश जारी किया था। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पमरे ने अपना यह आदेश स्थगित कर दिया।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली अस्विधाओं का हवाला देते हुए फिलहाल यह निर्णय लिया हैं। जबलपुर पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल मण्डलके भोपाल-इटारसी रेल खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना हैं।
बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के संबंध में बुदनी, मिडघाट, चौका और बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के मद्देनजर 21 ट्रेनें प्रभावित हो रही थी। पर ताजा फैसले से त्यौहारी सीजन में इस यात्रियों की यात्रा किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होगी।

प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह बताते हुए इस रेल खंड पर निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली जिन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से और कुछ को आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया था वे इस प्रकार है। यात्री अब बिना किसी समस्या के इस रूट पर इन ट्रेनों से सफ़र जारी रख सकते हैं।
मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियों की ऐसी जानकारी प्रसारित हुई थी, जिसे पर अमल न किया जाए-
1) गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होकर गंतव्य को जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
5) गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
6) गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
7) गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आनंद-छायापुरी-नागदा-संत हिरदारामनगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
8) गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदारामनगर-नागदा-छायापुरी-आनंद होते हुए गंतव्य को जाएगी।
9) गाड़ी संख्या 19435 अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आनंद-छायापुरी-नागदा-संत हिरदारामनगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
10) गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 एवं 25.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
11) गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी|
12) गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 एवं 24.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
13) गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
14) गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
15) गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
16) गाड़ी संख्या 12943 वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
17) गाड़ी संख्या 12944 कानपुर-वलसाड एक्सप्रेस दिनांक 27.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
18) गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
19) गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 29.10.2023 को तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।
20) गाड़ी संख्या 04121 सूबेदार गंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
21) गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदार गंज एक्सप्रेस दिनांक 21.10.2023 एवं 28.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी-मानिकपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
अमरकंटक एक्सप्रेस इटारसी में शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट यानि इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त-
1) गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक और गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 से 29.10.2023 तक दुर्ग-इटारसी-दुर्ग के मध्य चलेगी और इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारम्भ करें।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications