Jabalpur News: गोवंश का कटा सिर मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में इस समय गोवंश की हत्या का मामला गरमाया हुआ है। मंडला और सिवनी के बाद अब जबलपुर में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला है।
घटना जिले के कंटगी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहला के पास की है। जहां स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कंटगी थाना पुलिस ने गोवंश के सिर और शरीर के अन्य अवशेषों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद जांच शुरु कर दी है।

इधर, जैसे ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को पता चला तो बड़ी संख्या में कंटगी थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गोवंश के शरीर के अवशेष मिलने की जानकारी मुख्यालय पहुंची तो एडीएम नाथूराम और एसडीएम सूर्यकांत शर्मा भी कंटगी पहुंच गई है। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक चार संदिग्धों की जानकारी लगी है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौवंश के सिर और शरीर को पोस्टमॉर्टम के बाद दफना दिया गया है।
दरअसल, कंटगी से चंद कदमों की दूरी पर मोहला गांव है। यहां पर लोगों ने सड़क किनारे एक खेत में मटमैली बोरी में कुछ संदिग्ध चीज़ मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही एसएचओ पूजा उपाध्याय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और बोरी को खुलवाया तो उसमें एक गोवंश का सिर और शरीर के अवशेष मिले बरामद हुए हैं।
इसके बाद घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। इसके साथ विटरनरी के डाक्टरों से पोस्टमॉर्टम भी करवाया गया। पुलिस के मुताबिक गोवंश के शरीर के अवशेष दो से तीन पुराने है। अभी तक की जांच में चार संदिग्धों के नाम सामने आए है। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications