Jabalpur News: भारतीय दर्शन में दुनिया की हर समस्या का समाधान, जबलपुर में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे। रामानंदाचार्य की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए और बोले कि भारतीय दर्शन में दुनिया की हर समस्या का समाधान है।

jabalpur

Jabalpur CM Shivraj Singh Chouhan:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जबलपुर पहुंचे। रामानंदाचार्य की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग के आनंद की किसी भी चीज से तुलना नहीं की जा सकती है। वह अपने आप में अद्भुत होता है। सीएम बोले कि भारतीय दर्शन में दुनिया की हर समस्या का समाधान है। इसके लिए जरुरी है कि हमारे मन में विश्व कल्याण का भाव हो।

jabalpur

जबलपुर में आद्य रामानंदाचार्य की 723 वीं जयंती और सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य के जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें सीएम शिवराज सिंह ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति और ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है। यह सुखद संयोग है कि इसी दिन दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है, वह अपने आप में अद्भुत है।

shivraj singh

ऐसी विभूतियों के संदेशो ने जातिगत भेदभाव को मिटाने का काम किया है। सीएम ने भोपाल में हुई जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 बैठक का भी जिक्र किया। बोले कि विदेशों से आए प्रतिनिधियों से कहा कि दुनिया की सारी समस्या का समाधान हमारे भारतीय दर्शन में है। भारतीय दर्शन में प्रकृति, पशु-प्राणियों, नदियों और पहाड़ों की पूजा करने का चिंतन भी शामिल है। इन्हीं संदेशों, विचारों को जीवंत बना कर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मन में यह भाव है कि सभी के सहयोग से हम जबलपुर को उस मुकाम पर ले जायें, जहाँ पूरी दुनिया देखे की यह संस्कारधानी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान को आद्य गुरू रामानंदाचार्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी राघव देवाचार्य जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+