Jabalpur News: पेट्रोल पंप में फिर भर्राशाही, जबलपुर में पानी मिक्स पेट्रोल मिलने से हुआ बवाल, पंप सील
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईधन में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही । अब एक पंप पर पानी मिश्रित पेट्रोल मिलने का मामला सामना आया। जिससे उपभोक्ता भड़क गए और जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा ।
दरअसल वायरल वीडियो में हाथों में बोतल लिए ये लोग शहर के रामपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हंगामा मचा रहे थे। इनका आरोप हैं कि पंप पर गाड़ी में जब पेट्रोल भरवाया गया तो उसमे 70 फीसदी पानी था। जब कर्मचारी से इसकी शिकायत की तो वह गलती मानने तैयार नहीं हुआ।
जब कई उपभोक्ताओं के साथ इस तरह की घटना हुई और वाहन की टंकी में भरवाए गए पेट्रोल की जांच करवाई गई। तो उसमें पानी मिक्स था। जिसके बाद उपभोक्ताओं की भीड़ पंप पर पहुंच गई और हंगामा शुरू हो गया। मामले की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची तो खाद्य अधिकारी की टीम भी जांच के लिए पहुंच गई।

सहायक खाद्य अधिकारी संजय खरे ने बताया कि रामपुर के सांई आटो मित्र पेट्रोल पंप की जांच में टैंक के पेट्रोल में तो पानी मिक्स नहीं मिला, लेकिन नोजल से सप्लाई होने वाले पेट्रोल में पानी पाया गया गया। जिसका सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया गया हैं। वहीं अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक पंप भी सील कर दिया हैं। पंप संचालक अरविंद अग्रवाल का कहना है कि किसी टेक्निकल फाल्ट की वजह से ऐसा हुआ है. कंपनी के अधिकारी जांच कर स्थिति स्पष्ट करेंगे।
ये गड़बड़ी एक-दो वाहन चालकों के साथ नहीं हुई, बल्कि करीब आधा सैकड़ा वाहन चालकों की शिकायत हैं। पानी मिश्रित पेट्रोल कारण उनकी गाड़ियों के इंजन में भी समस्या आ गई हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले शहर के मोखा पेट्रोल पंप भी क्षमता से ज्यादा कार की टंकी में पेट्रोल भरने का मामला सुर्ख़ियों में रहा। हालांकि बाद में ईधन कंपनियों ने के जवाब के बाद पंप को क्लीन चिट दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications