CBI Raid: जबलपुर समेत देश की 12 जगहों पर छापे, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस ठेकेदारों की गड़बड़ी का मामला
CBI Raid: जबलपुर सीबीआई टीम ने सैन्य संस्थानों के निर्माण कार्यों से जुड़े गड़बड़ी के मामलों में बड़ा एक्शन लिया हैं। जबलपुर समेत देश के 12 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इनमें से निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार और कई अफसर भी शामिल हैं।
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस से जुड़े इस मामले में लगभग 16 करोड़ 24 लाख रुपयों के भुगतान में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला का आरोप हैं। सीबीआई को मिली शिकायत का गहराई से परीक्षण किया गया, उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापे मारे गए।
सीबीआई की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक़ कागजों पर निर्माण कार्य दिखाकर करोड़ों रुपयों का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया गया। वास्तविक रूप में निर्माण कार्य हुआ ही नहीं। जब जांच टीम को इसके सबूत मिले तो जबलपुर सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो ने जबलपुर सहित देश भर में 12 जगहों पर छापामार कार्यवाई की।

सीबीआई और एसीबी की टीम ने जबलपुर, जोधपुर, प्रयागराज और शिलॉन्ग में एमईएस यानि मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस के अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापामार कार्यवाई की है। इस छापामार कार्रवाई में घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सीबीआई के मुताबिक कागजों में फर्जी रेनोवेशन और कंस्ट्रस्ट्रक्सन वर्क दिखाकर ये घोटाला साल 2020-21, साल 2021-22 और साल 2022-23 यानि बीते 3 सालों में किया गया जिसमें एमईएस के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुए निजी फर्मों को फायदा पहुंचाया।
जबलपुर सीबीआई और एसीबी ने एमईएस के पूर्व और वर्तमान जीई सहित 17 आरोपियों पर धोखाधड़ी, गबन और जालसाज़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।
इन पर दर्ज हुआ केस
1-बीएम वर्मा, तत्कालीन जीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नंबर 16/01, मुख्यालय, सीई, जोधपुर काम्प्लेक्स बनार रोड, जोधपुर राजस्थान
2-धीरज कुमार, वर्तमान जीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नंबर पी-10, नवदीप एन्क्लेव, सीओडी रांझी, जबलपुर
3-राजीव भारती, तत्कालीन एजीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नंबर 98/01, एसई फॉल्स (सेना), मुख्यालय सीई, शिलांग जोन पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय
4-केएन विश्वकर्मा वर्तमान एजीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-मकान नंबर 286, छोटी ओमती जबलपुर
5-रत्नेश कुमार त्रिपाठी जेई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नंबर पी-9/2, एएसडी कालोनी सीओडी, जबलपुर
6-मुकेश तिवारी, जेई सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नं. 39/01, मंदिर कालोनी, सीओडी, एमईएस कालोनी, जबलपुर
7-मिंटू राज, एई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-सी/ओ 99-एपीओ, पश्चिम कामेंग,अरुणाचल प्रदेश
8-मनोज कुमार, जेई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय
निवासी-क्वार्टर नं. 02, सीएमएम जबलपुर, जबलपुर
9-मेसर्स शिवालिक इंजीनियरिंग वर्क्स, सोनभद्र (यूपी)
10-मेसर्स स्काईलाइन एनकॉन
पता-आरजेड-228/2, ख. नंबर 65/21, गली नंबर 5, साध नगर पालम कालोनी, साउथ वेस्ट दिल्ली, एनसीटी आफ दिल्ली
11-मेसर्स रस्तोगी बिल्डर्स
पता-डब्ल्यूजेड, 635, डी-2, नागल राया, पश्चिमी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
12-मेसर्स आरके ट्रांसफार्मर
पता-625, स्कीम नंबर 5, जेडीए कालोनी, एसबीआई बिल्डिंग के पास, विजय नगर जबलपुर
13-मेसर्स डायमंड इलेक्ट्रिकल
पता-38/3, देवली रोड, खानपुर, पीएनबी बैंक के पास, नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
14-मेसर्स एके बिल्डर्स












Click it and Unblock the Notifications