Jabalpur में कड़ाके की ठंड में पथराई इंसानियत, परी सी खुबसूरत बच्ची को लावारिस छोड़ा Video Viral
एमपी के जबलपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कड़ाके की ठंड में डेढ़ दो माह की दुधमुंही बच्ची को अज्ञात महिला पुरुष एक घर में लावारिस छोड़ गए। बच्ची परी जैसी खुबसूरत है।
Jabalpur beautiful angel newborn abandoned: कोई कितना बेदर्द बेरहम हो सकता है, इसका उदहारण एमपी के जबलपुर में देखने को मिला। कड़ाके की ठंड में दुधमुंही बच्ची को कोई दूसरे की घर की चौखट में लावारिस छोड़ गया। ठंड में बिलखती बच्ची की आवाज सुनकर लोगों ने बच्ची को उठाया और गर्म कपड़ों से ढका। पुलिस के पहुंचने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन भेजा गया। इस मामले में CCTV फुटेज भी सामने आए है, जिसमें महिला पुरुष बच्ची को एक घर के पार्किंग पोर्च में छोड़कर जाते हुए दिख रहे हैं।

उससे पूछो दर्द, जिसको औलाद नहीं
कहते है किसी इंसान के लिए उसकी औलाद से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं होता। कुछ लोग ऐसे होते है जिनकी कोख सूनी रह जाती है। वह दर्द ताउम्र उनके दिल को कचोटता रहता है। एमपी के जबलपुर में दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। कड़ाके की सर्दी में एक घर के पोर्च में मासूम बच्ची को महिला-पुरुष छोड़कर भाग निकले। हमें यह तो नहीं पता कि लावारिस हालत में बच्ची को छोड़कर गए महिला पुरुष ही उसके मां-बाप है, लेकिन उनकी करतूत का वायरल वीडियो उनकी बेरहमी को साबित करने काफी है।
Recommended Video

अपार्टमेंट के पोर्च पर रोती मिली लावारिस बच्ची
जबलपुर में यह घटना प्रेमनगर इलाके में एक घर के पोर्च में सामने आई। रात को मकान मालिक अरविंद पटेल जब घर पहुंचे और पोर्च में गाड़ी खड़ी कर रहे थे, तो उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो कंबल के ऊपर मासूम पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसे उठाया और घर के अंदर ले जाकर गर्म कपड़ों से ढका। इस मामले की फ़ौरन पुलिस को सूचना दी गई।

बच्ची इतनी सुंदर कि देखने ठहर जाती है आंखे
बताया गया कि जिस कंबल में बच्ची को छोड़ा गया, वह नया है। जन्म देने वाली मां के आंचल से जुदा बच्ची इतनी खूबसूरत है कि जिस किसी ने भी उसे देखा, उसकी आंखे कुछ पल के लिए ठहर गई । रोती-बिलखती बच्ची को काफी देर तक अरविंद और उसके पड़ोसी बच्ची को चुप कराने की कोशिश करते रहे। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई । बच्ची को निहारने वाले हर शख्स की जुबान से एक ही बात निकली कि आखिर इतना बेदर्द कौन है?

बच्ची को लावारिस छोड़कर जाने वाले CCTV में कैद
यह घटना अरविंद के घर के नजदीक लगे CCTV में भी कैद हुई है। वीडियो में एक महिला और पुरुष नजर आ रहे हैं । पुरुष के हाथ में थैला है और महिला गोद में बच्ची को लिए है। घर के सामने पहुंचते ही पुरुष मेन गेट खोलकर अंदर दाखिल होता है फिर महिला बच्ची के साथ अंदर जाती है। उसके बाद पार्किंग पोर्च में बच्ची को छोड़कर दोनों भाग जाते है।

वीडियो के आधार पर हो रही पड़ताल
मौके पर पहुंचे गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी और पुलिस स्टाफ मामले की जांच में जुट गए हैं। बच्ची को देखकर टीआई से भी नहीं रहा गया और बच्ची को गोद में लेकर वह भी उसे खिलाने लगे। तोतली आवाज में बात करने लगे। पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहे महिला-पुरुष का पता लगाने नर्सिंग होम और अस्पतालों के फुटेज से मिलान किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड लाइन भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications