Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: क्रेशर मशीन लगाने बन रही दीवार ढही, जबलपुर के बरगी में हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

एमपी के जबलपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। बरगी क्षेत्र में क्रेशर मशीन लगाने निर्माणाधीन दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आए दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस क्रेशर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

jabalpur

Jabalpur Bargi accident: जबलपुर बरगी इलाके में एक निर्माणाधीन दीवार ढह जाने से दो मजदूर दब गए, जिनकी मौके अपर ही मौत हो गई। बताया गया कि दीवार का निर्माण क्रेशर मशीन लगाने के लिए किया जा रहा था। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मलबे में दबें शवों को निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने क्रेशर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

police

बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक दादरा गांव में दुर्गेश शर्मा क्रेशर मशीन लगवा रहा है, इसके लिए वह दीवार का निर्माण करवा रहा था। कुछ जगह पर दीवार का निर्माण भी हो चुका था। डंपर के जरिए मुरम से फिलिंग कराई जा रही थी। तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। घटना होते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती और मजदूरों को मलबे से निकलवाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।

death

बताया गया कि मानेगांव निवासी नारायण कोल और दशरथ बरकड़े इस हादसे का शिकार हुए। अन्य मजदूर बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीएम के भिजवाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में क्रेशर संचालक दुर्गेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरधारी नाम का एक अन्य मजदूर भी घटना में बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं चश्मदीदों का कहना है था कि मजदूरों की सुरक्षा के मौके पर कोई भी इंतजाम नहीं थे। मुरम की जिस डंपर से फिलिंग कराई जा रही थी, ड्राइवर डंपर को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। संचालक द्वारा इस बात भी ख्याल नहीं रखा गया कि दीवार कमजोर है। अब मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तात्कालिक मदद की है, बाकी मांग पर विचार किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+