MP समेत 5 राज्यों में सोम डिस्लरी के 50 से ज्यादा ठिकानों पर IT विभाग की रेड, चुनाव से पहले इस एक्शन से हड़कंप
IT raids locations of Som dislery: एमपी विधानसभा चुनाव से पहले आईटी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सोम ग्रुप के 5 राज्यों में 50 ठिकानों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार कंपनी के कई ठिकानों पर देर रात से कार्यवाही जारी थी। लेकिन आईटी ने प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन में सोम ग्रुप के ठिकानों पर मंगलवार अलसुबह करीब 6 बजे एक साथ रेड डाली गई।
खबर है की इसके साथ ही ग्रुप के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता कटक और बेंगलुरु के ठिकानो पर भी आयकर विभाग सर्चिंग की कार्यवाही कर रही है। इस सर्चिंग में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अधिकारी भी शामिल हैं।

जनकारी के अनुसार भोपाल में शाहपुरा एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, गुलमोहर और त्रिलंगा सहित कई ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। सोम ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर रेड डालने के तुरंत ही आईटी की दूसरी टीम ने कंपनी कई अधिकारियो के घर और ऑफिस पर भी दबिश देते हुए सर्चिंग शुरु कर दी। भोपाल के नजदीक रायसेन ज़िला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित सोम डिस्लरी पर भी कार्यवाही की जा रही है। राजधानी भोपाल के साथ ही आईटी टीम जबलपुर, इंदौर और रायसेन में भी कंपनी के कारखाने, कार्यालय पर सर्चिंग कर रही है।
सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के मकान, ऑफिस पर भी छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि रायसेन की सोम डिस्लरी कंपनी मध्यप्रदेश की जानी मानी शराब निर्माता कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के कई प्रोडक्ट अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देशो में भी एक्सपोर्ट किये जाते हैं। सूत्रो के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति और अन्य तरह की गड़बड़ियों के संदेह में यह सर्चिंग कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान आईटी टीम ने भोपाल में कंपनी के कई ऑफिसो से जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications