अरबों के आसामी कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर IT रेड, 4 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई जारी

संजय शर्मा नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक है। मप्र में 2018 के पहले भाजपा विधायक थे और उन्होंने विधानसभा चुनाव के एनवक्त पर पाला बदल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

जबलपुर, 14 जुलाई: मध्यप्रदेश की तेंदुखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने एक साथ शर्मा के जबलपुर, कटनी, अनूपपुर और नरसिंहपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विधायक शर्मा रेत और शराब के कारोबार से भी जुड़े है। कुछ समय पहले टोल नाके का ठेका भी लिया है। सभी जगह पर कारवाई जारी है। आईटी विभाग की टीमें आय-व्यय से जुड़े कई दस्तावेज खंगाल रही है।

sanjay

संजय शर्मा नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक है। मप्र में 2018 के पहले भाजपा विधायक थे और उन्होंने विधानसभा चुनाव के एनवक्त पर पाला बदल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अपने इलाके में संजय शर्मा का अलग प्रभाव है। शराब और रेत कारोबार से जुड़े MLA संजय शर्मा के ठिकानों पर सुबह 6 बजे जैसे ही आईटी विभाग की टीमें पहुंची तो हडकंप मच गया।

sharma

कार्रवाई के लिए भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे है।जबलपुर, कटनी, अनूपपुर और नरसिंहपुर में सभी जगह कार्रवाई जारी है। जांच टीम से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापे की इस कार्रवाई में कई अहम् दस्तावेज बरामद हुए है। बैंक खातों, आय-व्यय और टैक्स से जुड़े दस्तावेज चेक किए जा रहे है।

ये भी पढ़े-राष्ट्रपति चुनाव: भोपाल पहुँचते ही यशवंत सिन्हा ने पकड़ा अपना माथा ! बीजेपी ने ली चुटकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+