International Yoga Day 2023 के लिए किन्नरों में भी क्रेज, जबलपुर के मुख्य आयोजन में नजर आएगा योगभ्यास का जलवा
International Yoga Day 2023: किन्नरों को भी अब समाज में बराबरी का दर्जा हैं। खुशी के मौके पर घरों में जाकर आशीर्वाद देकर बख्शीश वाले किन्नर योग प्रेमी भी हैं। यह मध्य प्रदेश के जबलपुर में देखने को मिला। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में शामिल होने ये योगाभ्यास करते दिखे।
योग की विभिन्न मुद्राओं को सिखाने इन किन्नरों के लिए योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की गई। योग दिवस पर मुख्य आयोजन में शिरकत करने आ रहे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सामने ये योग करते नजर आएंगे। इस मेगा इवेंट में शामिल होने किन्नरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
अपनी रोज की दिनचर्या से वक्त निकालकर सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम जैसी योग मुद्राओं की बारीकियां सीखी हैं। इनका मानना है कि वह योग को आने वाले समय भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर रखेंगे। किन्नर काजल भी इस बात को लेकर बेहद खुश है कि किन्नर वर्ग को भी दूसरों की तरह भागीदारी निभाने का मौका मिल रहा हैं।

खास बात यह है कि किन्नरों की योग के प्रति दिलचस्पी अन्य समाज के उन लोगों के लिए भी संदेश हैं, जो अपनी सेहत के प्रति जागरूक नहीं। व्यस्त भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान कई तरह के तनाव से ग्रसित हैं। ऐसे हालातों में रहते हुए वह कई बीमारियों से भी घिर जाता हैं। जब मर्ज बढ़ जाता हैं, तो डॉक्टरी इलाज के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं होता।

हीराबाई किन्नर बोली कि जबलपुर में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन ने उनको जाग्रत किया हैं। अब अपने पेशे के साथ जब लोगों के घर-घर पहुंचेगे तो वह आम लोगों को भी रोज योग करने का संकल्प दिलवाएंगे। हीराबाई का मानना है कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही हमारा जीवन सुखी रहेगा। इसी में हर परिवार की भलाई हैं। परिवार का एक सदस्य भी यदि निरोगी होता है, तो परेशानियां सभी को उठाना पड़ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications