Indian Railway: अमरकंटक और ओवरनाइट एक्सप्रेस का ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू, MLA ने किया स्वागत
Indian Railway: मध्य प्रदेश के ओबेदुल्लागंज स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। इस स्टेशन से गुजरने वाली यात्रियों की पसंदीदा अमरकंटक और ओवरनाईट एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज शुरू हो गया हैं। रेल मंत्रालय ने दोनों ही ट्रेनों का दोनों दिशाओं में ठहराव सुनिश्चित किया हैं।
शनिवार से यह सुविधा लागू कर दी गई हैं। गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर 16:35 बजे पहुंचने पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा नें ओबेदुल्लागंज स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना कर गाड़ियों के ठहराव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से सहायक वाणिज्य प्रबन्धक सहित अन्य रेल अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।इन गाड़ियों के ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर रुकने से स्थानीय नागरिकों को भोपाल, दुर्ग, जबलपुर, इंदौर जाने-आने हेतु सीधी सुविधा उपलब्ध हो गई है। साथ ही अप/डाउनर्स को भोपाल आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

गाड़ी की समय-सारणी-
1) गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर 16:35 बजे पहुँचकर, 16:37 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर 09:32 बजे पहुंचकर, 09:34 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर मध्य रात्रि 00:10 बजे पहुँचकर, 00:12 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर भोर में 04:27 बजे पहुँचकर, 04:29 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications