Indian Railway: पार्सल और माल रहेगा अब सेफ, OTP बेस्ड डिजिटल लॉक सिस्टम की तैयारी
ट्रेनों से पार्सल या कीमती सामान भेजने वालों के गुड न्यूज़ है। अब उनका सामान सही सलामत ठिकाने पर पहुंचेगा। रेलवे OTP बेस्ड डिजिटल लॉक सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है।

Indian Railway Parcel and goods: रेलवे बहुत जल्द यात्री ट्रेनों और मालगाड़ी में ओटीपी बेस डिजिटल लॉक सिस्टम लागू करने जा रहे है। इससे न सिर्फ शातिर चोरों के मंसूबों पर पानी फिरेगा, बल्कि ट्रेन में बुक होने वाला पार्सल और कीमती सामान भी सेफ रहेगा। आम तौर पर यह सिस्टम अभी ट्रकों में किया जा रहा हैं। ट्रेन में लागू होने के बाद हर स्टेशन पर लोडिंग-अनलोडिंग का ओटीपी मिलेगा। तभी पार्सल यान के दरवाजे खुलेंगे। ख़ास बात यह है कि डिजिटल लॉक सिस्टम में जीपीसी लगा रहेगा।

ट्रेनों के जरिए कीमती सामान और पार्सल भेजने वालों के लिए यह अच्छी खबर हैं। ट्रेन से बुक होने वाला सामान अब पूरी तरह सेफ अपने ठिकाने पर पहुंचेगा। चोरी होने या फिर अन्य कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ख़त्म करने OTP बेस्ड डिजिटल लॉक सिस्टम की तैयारी हो चुकी है। बहुत जल्द यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों में भी डिजिटल लॉक लागू होगा। सामान बुक होने के साथ ट्रेन जिन भी रास्तों से गुजरेगी, वहां की लोकेशन और लॉक-अनलॉक की प्रक्रिया ओटीपी से ही संभव होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा वक्त में ऐसा सिस्टम ट्रकों में इस्तेमाल हो रहा है। इस 'स्मार्ट लॉक' की विशेषता है गाड़ी की मौजूदा स्थिति का पता चलता है और सामान चोरी होने की तमाम आशंकाए कम हो जाती है। इस सिस्टम ओटीपी के जरिए ही ऑपरेट हो सकेगा। संबंधित अधिकृत रेल कर्मियों या अधिकारी के मोबाइल नंबर पर सेंड होगा। डेस्टिनेशन पर ट्रेन के पहुँचने पर लॉक पायलट को लॉक बटन दबाना होगा। जिसके बाद अधिकारी ओटीपी वेरिफाइड करेंगे। इसके बाद पार्सल वैन को लॉक अनलॉक करने के लिए ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी सेंड होगा। विभाग इस नई व्यवस्था को कारगर मान रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सामान बुक करने वाले यात्रियों या कारोबारियों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनका सामान चोरी हो गया या फिर भेजा गया सामान पूरा नहीं। ऐसे मामलों में बाद में हर्जाना भी देना पड़ता था। लेकिन अब इससे निजात मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications