Indian Railway: कमाल है, त्योहारी सीजन अक्टूबर में 1 लाख 20 हजार लोग बेटिकट ट्रेन में चढ़े, रेलवे को मिले करोड़ो
Indian Railway: पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों पर अक्टूबर माह में बिना टिकट कुल 01 लाख 20 हजार मामले पकड़े, और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 07 करोड़ 19 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।
अक्टूबर माह में मुख्यालय और मंडलों स्तर पर परफॉरमेंस इस प्रकार है
मुख्यालय सीसीएम स्कॉड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 2 हजार 200 से अधिक प्रकरण से रेलवे ने 13 लाख 400 रुपये जुर्माना वसूल किया है।

जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 42 हजार प्रकरण से रेलवे ने 2 करोड़ 67 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
भोपाल मण्डल द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने 2 करोड़ 59 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
कोटा मण्डल द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 31 हजार से अधिक प्रकरण से रेलवे ने 01 करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications