Jabalpur News: बंगले के सामने फल का ठेला लगाने जगह क्या मिली, कि चंद दिनों में वो बन गया 500 करोड़ का मालिक
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में फल वाले का करोड़पति बनने का ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसकी कहानी सुनकर आप चौंक जाएंगे। एक घर के सामने फल का ठेला लगाने की जगह क्या मिली 500 करोड़ की संपत्ति उस फल दुकानदार के नाम हो गई। अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया हैं।
आनंद चौधरी नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परिवार की बुजुर्ग महिला प्रभा मुखर्जी का अकेली रहती थी। जिनके नाम पर जबलपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में करोड़ों की संपत्ति थी। 29 अप्रैल 2015 को उनकी मौत हो गई, लेकिन मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम में आवेदन 24 अप्रैल को दे दिया गया था।

आनंद ने आरोप लगाया है कि प्रभा के घर के सामने साल 2014 में मोहम्मद अशरफ और अशरफ गुड्डू नाम के 2 युवकों ने बंगले के सामने फल का ठेला लगाने जगह मांगी थी। प्रभा ने जब दोनों को ठेला लगाने हामी भरी, तो युवकों ने फिर फल रखने बंगले के एक कमरे की डिमांड भी की। बुजुर्ग महिला ने कमरा भी दे दिया और दोनों अशरफ नाम के युवकों का उनका मेलजोल भी बढ़ गया। तभी कुछ दिनों बाद दो साल के अंतराल में प्रभा के दोनों बेटों की मौत हो गई।
बेटों की मौत के बाद 75 साल की प्रभा घर में अकेली रहती थी, जिन्हें दोनों युवक एक रात देखभाल करने के नाम पर अपने घर ले आए। अशरफ नाम के दोनों युवकों ने प्रभा से उसकी पूरी जायदाद की वसीयत अपने नाम लिखवा ली। वसीयत नामा बनने के 8 महीने बाद अचानक प्रभा की मौत किसी अज्ञात स्थान पर होना बता दिया गया। प्रभा की करीब पांच सौ करोड़ की संपत्ति का दावा किया जा रहा है, जो दोनों युवकों ने अपने नाम पर लिखवा ली। यह संपत्ति न सिर्फ जबलपुर में है बल्कि होशंगाबाद समेत कई शहरों में हैं। प्रभा के भतीजे ने आनंद चौधरी ने उक्त संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने के संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर अदालत ने रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications