Jabalpur News: प्राइमरी क्लास के बच्चों की 7 जनवरी तक छुट्टी, ठंड की वजह से जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी कलेक्टर ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्राइमरी क्लास के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी हैं। 7 जनवरी तक जिले के सभी सकूलों में 5 वीं क्लास तक के बच्चों के लिए यह आदेश लागू रहेगा।

jabalpur

Holiday till January 7:एमपी में बढ़ती ठंड की वजह से कई शहरों में 5वीं क्लास तक बच्चों का स्कूलों में अवकाश घोषित हुआ हैं। जबलपुर में भी कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया हैं। यहां 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया हैं। 8 जनवरी को रविवार है, यानि अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय प्राइमरी क्लास के बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर लिया है। मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही संचालित होगे।

एमपी में महाकौशल अंचल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। जबलपुर संभाग तेज शीतलहर की चपेट में हैं। मंगलवार को जबलपुर जिले में कलेक्टर ने सभी स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन किया था। एक दिन बाद बुधवार को भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। इसके मद्देनजर प्राइमरी 5 वीं क्लास तक के सभी बच्चों के लिए स्कूलों में अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।

school

पिछले तीन दिनों से जिले में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से कम दर्ज हो रहा हैं। शहर का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही शीतलहर बढ़ने की चेतावनी जारी की थी। साथ ही जबलपुर संभाग के कई हिस्सों में मावठा गिरने के आसार भी व्यक्त किए गए है। कलेक्टर सौरव कुमार ने जिले में सुबह की शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे या उसके बाद करने के निर्देश भी दिए है। हालांकि कलेक्टर के इस आदेश की कुछ प्राइवेट स्कूल धज्जियां उड़ाते दिखे। कुछ स्कूल संचालकों ने आदेश न मिलने का बहाना बनाया, तो दोपहर की शिफ्ट प्रभावित होने की वजह बताते रहे। कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने कहा है कि जो स्कूल प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में शीतलहर का सितम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    school

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+