Jabalpur News: ‘हादसे के हाइवे’, 24 घंटे में दूसरा एक्सीडेंट, रीवा से जबलपुर आ रही बस पलटी, 10 यात्री घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। रीवा से जबलपुर आ रही बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग तीस यात्री सवार थे। जिसमें दस यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए फ़ौरन अस्पताल भिजवाया। बस रोहाणी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। जिसका संचालक विधायक अशोक रोहाणी का रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

jabalpur

जबलपुर से गुजरने वाले हाईवे के रूट इन दिनों हादसे के हाईवे साबित हो रहे है। तिलवारा ब्रिज के नजदीक बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत के बाद गोसपुर के नजदीक भी वैसा ही हादसा हुआ। रामपुर हाईवे पर रीवा से जबलपुर आ रही रोहाणी ट्रेवल्स की बस लहराती हुई अचानक पलट गई। बस सवार यात्रियों में चीख-पुखार मच गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को किसी तरह निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन दस यात्री बुरी तरह जख्मी जरुर हो गए।

गोसलपुर थाना प्रभारी के मुताबिक बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 6 यात्रियों को गंभीर चोटें पहुंची है, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी के रिश्तेदार का ट्रेवल्स है, जिनकी यह बस रीवा से जबलपुर आ रही थी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वही घायलों के बयान भी दर्ज किए गए है। चश्मदीदों के मुताबिक बस की रफ़्तार ज्यादा थी, उसी दौरान रॉंग साइड से एक छोटा वाहन पास हो रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+