Jabalpur News: प्रियंका गांधी के लिए हाई सिक्योरिटी, इनपुट के बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट, नहीं ली जाएगी कोई रिस्क
High security for Priyanka Gandhi: Jabalpur News: कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी कुछ ही घंटो में जबलपुर पहुंचेगी। उनके आगमन को लेकर हाईटेक सुरक्षा का भी इंतजाम हैं।
High security for Priyanka Gandhi: जेड प्लस की तगड़ी सुरक्षा से लैस रहने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जबलपुर पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के मामले में पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई हैं।
तय शेड्यूल के हिसाब से प्रियंका गांधी का विशेष विमान से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े दस बजे आगमन होना हैं। जहां पांच मिनिट के बाद वह हेलीकाप्टर से सीधे ग्वारीघाट पहुंचेगी। इसके बाद वो लगभग साढ़े चार घंटे जबलपुर में रहेंगी।

इस अवधि में कई कार्यक्रम तय हैं। पुलिस ने पहले से ही तय गाइड लाइन के हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए थे। लेकिन एक दिन पहले यह खबर चर्चा में रही कि प्रियंका की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने कहा गया हैं। तय रूट वाले एरिया में सुरक्षा और बढ़ा दी गई हैं।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इनपुट सेन्ट्रल या स्टेट किस एजेंसी से आया। एएसपी ने समर वर्मा ने भी कुछ मीडिया को बयान दिया कि कुछ खतरे के इनपुट हैं। डीएसपी-टीआई रैंक के दर्जन भर अफसरों के साथ लगभग दो सैकड़ा पुलिस के जवान प्रियंका की सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
इसके अलावा सुरक्षा घेरा अब और तगड़ा कर दिया गया हैं। सादी वर्दी में पुलिस के जवानों के अलावा प्रियंका ग्वारीघाट से सभा स्थल तक जिन रास्तों से आएंगी, वहां बिल्डिंगों से भी पुलिस निगरानी रखेगी। तय रूट्स को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं।
इधर पुलिस के अलावा कांग्रेस ने भी अपने स्तर पर प्रियंका की भरपूर सुरक्षा का दावा किया हैं। कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि किसी भी वीआईपी के ऐसे बड़े प्रोग्राम की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशास्सन के कंधो पर होती हैं। सुरक्षा संबंधी सभी तरह के इंतजाम करना पुलिस का काम हैं।












Click it and Unblock the Notifications