Jabalpur में भारी बारिश का सितम, देवरी-गोसलपुर रेल ट्रैक की मिट्टी बही, कटनी रूट की 3 ट्रेने रद्द

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में तीन दिनों से जारी बारिश अब आफत बनती जा रही हैं। जबलपुर मंडल के अंतर्गत देवरी-गोसलपुर के बीच लाइन पर पानी का बहाव अधिक होने से मिट्टी बह गई। जिससे ट्रैक की धंसने जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

रेल प्रशासन को इसकी खबर लगते ही दोनों ही छोर से इस ट्रैक पर रेल यातायात रोकना पड़ा। कटनी-सतना-मानिकपुर रूट पर आने-जाने वाली तीन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। हालांकि मैदानी अमला वर्षाग्रस्त क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहा हैं।

पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम से लगातार बारिश जारी हैं। कुछ जगहों पर रेल लाइन पर पानी भर गया। तेज बहाव के कारण देवरी-गोसलपुर के बीच लाइन की मिटटी बह गई थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और रेल कर्मियों की टीम पहुंचकर यातायात बहाली के लिए युद्ध स्तर जुटी। जिन ट्रेनों को जबलपुर और कटनी में रोका गया था, उन्हें दूसरे ट्रैक से निकाला गया।

Heavy-rains-in-Jabalpur-soil-washes-off-rail-track

यह भी बताया गया कि रेल लाइन की मिट्टी ज्यादा बहने से ट्रैक धंसने जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि उसे दुरुस्त करने मौके पर टीमें तैनात हैं। रेलवे ट्रैक मेंटेनर और गेटमैन सतत निगरानी रखे हुए हैं। जिससे कि किसी भी रेलवे ट्रैक पर यदि कोई अप्रत्याशित बदलाव नजर आता है, तो तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना देकर सुरक्षात्मक कदम रेलवे अधिकारियों द्वारा उठाए जा रहे हैं जिसके कारण मंडल में सभी गाड़ियों का परिचालन सुरक्षित रूप से हो रहा है।

रेल लाइन की मिट्टी बहने की इस घटना के कारण रेलवे ने 3 यात्री गाड़ियों को 3 अगस्त को निरस्त करना पड़ा। यह गाड़ियां कटनी-सतना गाड़ी नं. 06625, सतना-मानिकपुर गाड़ी नं. 06635 तथा मानिकपुर- सतना गाड़ी नं. 06636 है। मंडल और जोन स्तर पर भी अधिकारी पूरे क्षेत्र में बारिश की स्थिति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। अधिकारियों ने अपने निचले अमले को एक्टिव रहने के निर्देश भी जारी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+